{"_id":"c7c9a5b85cea7f3798081246a2961cc6","slug":"captain-amrinder-singh-says-sukhbir-badal-about-bikram-majithia","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन ने सुखबीर को दी मजीठिया के बारे में ये सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन ने सुखबीर को दी मजीठिया के बारे में ये सलाह
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 14 Apr 2014 12:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने डिप्टी सीएम सुखबीर बादल को आगाह किया है कि वह बिक्रम सिंह मजीठिया को शह न दें, क्योंकि मजीठिया सियासत का अपराधीकरण करके पंजाब को जंगलराज की तरफ धकेल रहे हैं। कैप्टन ने कहा कि वह सुनिश्चित करेंगे कि मजीठा में की धक्केशाही के लिए मजीठिया को कानून के दायरे में लाया जाए।
विज्ञापन
सुखबीर केबयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कैप्टन ने कहा कि किसी को कानून के दायरे में लाना बदला नहीं है बल्कि अपने सियासी विरोधियों को डराना-धमकाना बदला है।
विज्ञापन
मजीठिया यही कर रहे हैं, जिसकेलिए उन्हें जवाबदेह बनाया जाएगा। कैप्टन ने कहा कि मजीठिया को बढ़ावा देना न सिर्फ पंजाब केलिए गलत है, बल्कि सुखबीर के भी हित में नहीं है। उन्होंने सुखबीर से कहा कि अगर उन पर विश्वास नहीं है तो अपने पिता से पूछ लें। जोकि मजीठिया के मकसद को बेहतर जानते हैं।
विज्ञापन