फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   captain amrinder singh questioning about sukhbir wish

कैप्टन अमरिंदर ने सुखबीर बादल के दावों पर उठाया सवाल

Fri, 27 Nov 2015 10:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Fri, 27 Nov 2015 10:31 AM IST
विज्ञापन
captain amrinder singh questioning about sukhbir wish

लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने डिप्टी सीएम सुखबीर बादल के दावों पर सवाल उठाया है।

विज्ञापन


सुखबीर ने दावा किया था कि स्विस अथॉरिटी जल्द ही कैप्टन और उनके परिजनों के बैंक खातों की जानकारी भारत सरकार को देगी।

जवाबी हमला बोलते हुए कैप्टन ने केंद्र सरकार से इस पर स्पष्टीकरण मांगा है कि केंद्र सरकार का हिस्सा न होकर भी सुखबीर ऐसे दावे कैसे कर सकते हैं। या फिर उन्हें प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री और वित्त मंत्री से ऊपर कोई संवैधानिक भूमिका मिल गई है। सुखबीर ने किसी भी आधार या सुबूत के बगैर यह बयान दिया है।

जो साबित करता है कि केंद्र की भाजपा सरकार एक आधारहीन मुद्दा उठा कर पंजाब में परेशानी में घिरी अपनी साझीदार की सहायता करने की कोशिश कर रही है। सुखबीर ने खुद ही साबित कर दिया है कि उन्हें बदनाम करने के लिए अकालियों व भाजपा में खिचड़ी पक रही है।
विज्ञापन


अगर ऐसा कुछ हो भी रहा हो तो पंजाब के डिप्टी सीएम कैसे जान सकते हैं कि दो देशों के बीच कूटनीतिक स्तर पर क्या चल रहा है। साफ तौर पर सारा खेल उनकी छवि खराब करने को खेला गया है। वह भी तब, जब कांग्रेस पंजाब में एक मजबूत ताकत बन रही है। कैप्टन ने सुखबीर को यह खुलासा करने के लिए धन्यवाद दिया कि केंद्र की भाजपा सरकार अकालियों के साथ मिलकर उन्हें बदनाम करने की साजिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुखबीर का साजिश का खुलासा करना सिर्फ एक शुरूआत है। जल्द ही दोनों का भंडाफोड़ हो जाएगा, जब इनके आरोप पूरी तरह गलत साबित होंगे। क्योंकि उनका या उनके परिजनों का कोई विदेशी खाता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed