फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Captain Amrinder Singh Meets to CPS Suresh Kumar to Sort Out Misunderstandings

कैप्टन ने सुरेश कुमार को घर बुलाकर दूर किए गिले शिकवे, सीपीएस ने त्यागा पद छोड़ने का ख्याल

Thu, 23 Jul 2020 10:51 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 23 Jul 2020 10:51 AM IST
विज्ञापन
Captain Amrinder Singh Meets to CPS Suresh Kumar to Sort Out Misunderstandings
सीपीएस सुरेश कुमार - फोटो : अमर उजाला
आखिरकार सुरेश कुमार मान गए। उन्होंने मुख्यमंत्री का चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी का ओहदा छोड़ने का इरादा त्याग दिया है। मंगलवार को डाक द्वारा अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को भेजने वाले सुरेश कुमार बुधवार दिन में मुख्यमंत्री से मिलने के बाद काफी खुश दिखाई दिए। और इसके बाद उनके इस्तीफे का मामला बगैर किसी औपचारिक बयान के निपट गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सुरेश कुमार बुधवार को मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से उनके फार्म हाउस आवास पर मिलने गए थे। सुरेश कुमार को यह बुलावा कैप्टन की तरफ से था। करीब डेढ़ घंटे की इस मुलाकात के दौरान दो कैबिनेट मंत्री भी मौजूद रहे। हालांकि इन मंत्रियों की बैठक में उपस्थिति की कोई वजह सामने नहीं आई है।
विज्ञापन


सीएमओ के सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय का ही एक अधिकारी सुरेश कुमार को उनके सेक्टर 16 स्थित आवास से अमरिंदर के आवास पर लेकर गया था। सूत्र ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सुरेश कुमार को यह कहकर मना लिया है कि उनकी जो भी दिक्कतें हैं, उनका जल्द हल निकाला जाएगा। अमरिंदर ने सुरेश कुमार से यह भी कहा है कि वे उन्हें रिलीव नहीं करेंगे और अपने साथ ही रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल भी इस्तीफा दिया था सुरेश कुमार ने
पिछले साल सितंबर में भी सुरेश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। तब करीब चार दिन तक चले घटनाक्रम के बाद मुख्यमंत्री खुद सुरेश कुमार को उनके आवास पर जाकर मना लाए थे। हालांकि उसके बाद सरकारी तौर पर कहा गया कि सुरेश कुमार ने कोई इस्तीफा नहीं दिया था, इसलिए उसे स्वीकार या अस्वीकार करने का सवाल ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed