{"_id":"5730902b4f1c1b1a1491994a","slug":"captain-amrinder-singh-depty-cm-sukhbir-badal-captain-criticized-sukhbir-china-visit-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन बोले, सुखबीर सोच रहे हैं चीन में कहां लगाएं पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन बोले, सुखबीर सोच रहे हैं चीन में कहां लगाएं पैसा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 11 May 2016 12:26 PM IST
विज्ञापन
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने डिप्टी सीएम सुखबीर बादल के चीन दौरे को लेकर किए जा रहे दावों पर चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि पंजाब में हर कोई सिर्फ एक चीज को लेकर पुख्ता है कि सुखबीर वहां व्यक्तिगत निवेश केअवसर ढूंढने गए हैं। सुखबीर समझ चुके हैं कि उन्होंने पंजाब में निवेश के सभी मौकों को खत्म कर दिया है। जिस कारण वह चीन में बिजनेस के मौकों की पहचान कर रहे हैं।
उन्होंने सुखबीर को चुनौती दी कि वह दिखाएं कि नौ सालों में उन्होंने एक पैसे का भी निवेश लाया हो। कैप्टन ने कहा कि साइकिल इंडस्ट्री झारखंड पलायन कर रही है। करीब बीस हजार इकाइयां पंजाब से जा चुकी हैं। सुखबीर लुधियाना में साइकिल वैली स्थापित करने के दावे कर रहे हैं, पर अब तक टेक्सटाइल पार्क स्थापित नहीं हुआ। ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है, सुखबीर पहले भी ऐसे दावे करते रहे हैं। अब कैसे भरोसा किया जाए कि निवेश चीन से आएगा।
पिछले नौ सालों में सिर्फ बादल परिवार के बिजनेस को प्रमोट करने को नीति बनाई गई। सत्ता का दुरुपयोग करके ट्रांसपोर्ट, एविएशन, होटल व हॉस्पिैलिटी, रिएल एस्टेट, रेत खनन, केबल वितरण, न्यूज व इंटरटेनमेंट चैनल पर कब्जा कर लिया गया। पंजाब गरीब बनता जा रहा है, बादल अमीर हो रहे हैं।
विज्ञापन
पीलीभीत मामले की जांच हो
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 1994 में पीलीभीत में सिख कैदियों की हत्या के मामले में न्यायिक जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस तरह से कैदियों की हत्या और बाद में मामला दबाने की कोशिश शर्मनाक है। इसके दोषियों और मामला दबाने वालों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।