{"_id":"588733644f1c1b403fcf4a0a","slug":"captain-amrinder-singh-controversial-statements-on-nri-full-day-trol-on-social-media","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NRI पर कैप्टन के कड़वे बोल, दिनभर चर्चा में रहे ट्रोल, सुनाई खरी-खोटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NRI पर कैप्टन के कड़वे बोल, दिनभर चर्चा में रहे ट्रोल, सुनाई खरी-खोटी
शिवानी अजय अरोड़ा/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 24 Jan 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एनआरआई लोगों को पंजाब से बाहर करने के लिए चुनाव आयोग को चिट्ठी क्या लिखी, सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। दिनभर कैप्टन के खिलाफ ट्वीट हुए और शाम तक #CaptainAgainstNRIs टॉप 5 में ट्रेंड करने लगा।
कैप्टन को लेकर गुस्से का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ट्रोल्स ने यहां तक कह दिया, ‘पंजाब किसी के बाप की जागीर नहीं कैप्टन साहब। उस हर इंसान का हक पंजाब पर है जिसकी जड़ें इससे जुड़ी हैं। कांग्रेस कितना भी जोर लगा ले, हम पंजाब से बाहर नहीं जाने वाले।’
यह कहा है चिट्ठी में
कैप्टन ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिख एनआरआई लोगों को सूबे की कानून व्यवस्था के लिए खतरा बताया है। पंजाब कांग्रेस प्रधान ने आरोप लगाया कि आप ने विस चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में करीब 27 हजार एनआरआई की नियुक्ति की है। इसके अलावा आप प्रत्याशियों के प्रचार के लिए दूसरे राज्यों से चालीस हजार कार्यकर्ता बुलाए गए हैं। सूबे में इस समय ‘पंजाबी बनाम बाहरी’ की जंग चल रही है।
विज्ञापन
यह आयोग के निर्देशों का उल्लंघन है जिनके अनुसार ऐसे लोग चुनाव के लिए नहीं रुक सकते और इन्हें चार फरवरी से 48 घंटे पहले तक पंजाब छोड़ना चाहिए। ऐसे में इन लोगों को जल्द से जल्द प्रदेश से बाहर किया जाए। कैप्टन का आरोप है कि ये एनआरआई आप नेता दुर्गेश पाठक, जरनैल सिंह और संजय सिंह के लिए प्रचार में जुटे हैं और युवाओं को विदेश में नौकरी का लालच दे रहे हैँ।

ट्विटर पर किए गए ये सब कमेंट्स
twitter
क्या हुआ अगर एनआरआई अब अपनी मातृभूमि पर नहीं रहे। पंजाब उनका पहला घर है, हमेशा रहेगा और वे पंजाब के साथ भी हर समय रहेंगे।
- आशीष शर्मा
अमेरिका और कनाडा की यात्रा के दौरान एनआरआई लोगों को अपनी बाजू बताने वाले कैप्टन आज उनके खिलाफ हो गए हैं।
- अमृत सिंह
कल तक केजरीवाल को चुनाव के लिए ललकारने वाला कैप्टन आज चुनाव आयोग के आगे गिड़गिड़ा रहा है कि आप के वालंटियर्स को पंजाब से बाहर करो।
- केशव
कैप्टन एक ऐसे शख्स का उदाहरण है जिसने अपने पांव पर खुद कुल्हाड़ी मारी है।
- मुबारक शेख
पंजाब में परिवर्तन लाने के इच्छुक कार्यकर्ता कानून व्यवस्था के लिए समस्या कैसे खड़ी कर सकते हैं। कैप्टन समेत कांग्रेस असमंजस में है।
- अवतार अरोड़ा
एनआरआई अपने पंजाब का समर्थन कर रहे हैं। अगर वे अपनी पसंदीदा पार्टी का साथ दे रहे हैं तो अमरिंदर सिंह उन्हें रोक नहीं सकते।
- सोनिका सिंह
---------------
हमें पंजाब के एनआरआई लोगों का समर्थन करना चाहिए। अमरिंदर आयोग से इन्हें वापस भेजने के लिए कैसे कह सकते हैं। भारत लोकतांत्रिक देश है, सबको समर्थन का हक है।
- चिराग रथ
एनआरआई लोगों की जड़ें पंजाब में हैं। वे पंजाब को आगे बढ़ते हुए देखना चाहते हैं। कैप्टन का उन्हें बाहरी बताना शर्मनाक है।
- गीता
सत्ता की गलत नीतियों के कारण वे बाहर गए और अब उन नीतियों में सुधार देखने की इच्छा से साथ खड़े हैं तो बाहरी हो गए?
- गगन सिंह