{"_id":"f8fc31e09a2f28b48b094019f3df3621","slug":"captain-amrinder-singh-alleged-parkash-singh-badal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंभीर आरोपः 'पंजाब में दोनों बादलों ने फैलाया नशे का जहर'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंभीर आरोपः 'पंजाब में दोनों बादलों ने फैलाया नशे का जहर'
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Sun, 28 Jun 2015 11:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आरोप लगाया है कि पंजाब में नशों का जहर फैलाने के लिए मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
शनिवार को यहां जारी बयान में कैप्टन ने कहा कि बादलों की ओर से किए गुनाहों के लिए पश्चाताप का समय नजदीक आने लगा है। वह दिन दूर नहीं, जब दोनों बादल बचने के लिए जगह तलाशेंगे, लेकिन उन दोनों को कोई नहीं बचाएगा।
विज्ञापन
कैप्टन ने सूबे में बढ़ रही नशाखोरी के प्रति भाजपा की चिंता को सही बताया है। उन्होंने कहा कि बादल हर बात को नकारने की अपनी पुरानी आदत पर चलने के बजाय कुछ नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
पंजाब सीमा पार से तस्करी होने वाले हीरोइन जैसे नशों से इतना ज्यादा प्रभावित नहीं हुआ है, जितना अकालियों की शह पर स्थानीय स्तर पर बनाए जाने वाले और तस्करी किए जाने वाले आइस जैसे सिथेंटिक ड्रग से हुआ है।
कैप्टन ने कहा कि सुखबीर बादल बयान दे रहे हैं कि कांग्रेस को पंजाब यात्रा की जगह पश्चाताप यात्रा निकालनी चाहिए, जबकि पूरा पंजाब जानता है कि किसको लोगों सामने पश्चाताप करने की जरूरत है और किसने लोगों को धोखा दिया है।
उन्होंने कहा कि बादलों के गुनाह उनका पीछा नहीं छोड़ेंगे और उनको जल्द ही लोगों की अदालत में सजा सुनाई जाएगी।