{"_id":"d6e99e2ab8cd2523bca89f55c039f6ba","slug":"captain-amrinder-says-about-aam-aadmi-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन ने माना, 'आप' के असर से कांग्रेस को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन ने माना, 'आप' के असर से कांग्रेस को नुकसान
रिंपी गुप्ता/अमर उजाला, पटियाला
Updated Mon, 21 Apr 2014 09:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले पटियाला में अब आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता कांग्रेस के लिए चिंता का सबब बनने लगी है। खास तौर से शहरी इलाकों में आप के उम्मीदवार डॉ. धर्मवीर गांधी का प्रभाव देखा जा रहा है।
विज्ञापन
जो सीधे-सीधे कांग्रेस के वोट बैंक में सेंध मानी जा रही है। जबकि पिछले लोकसभा चुनाव में खास तौर से पटियाला शहरी हलके में परनीत कौर ने अपने निकटतम विरोधी शिअद के प्रेम सिंह चंदूमाजरा को बड़े अंतर के साथ हराया था।
विज्ञापन
इस बात को खुद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हाल ही में पटियाला के किला चौक में हुई रैली में माना था कि लोगों में आप को लेकर क्रेज है। साथ ही कहा था कि आप को जाने वाला हरेक वोट कांग्रेस को नुकसान है। लेकिन इस बात को जानने के बावजूद अभी तक पार्टी ने इसका कोई तोड़ नहीं निकाला है। शहरी इलाकों में डॉ. गांधी का प्रभाव बढ़ रहा है।
विज्ञापन
इसका एक कारण यह है कि शहर के ज्यादातर वोटर पढ़े-लिखे हैं, जो केंद्र में हुए घोटालों को जानते हैं। वहीं कांग्रेस की परनीत कौर की परफार्मेंस से भी वोटर नाखुश हैं।
पटियाला लोस हलके में करीब छह लाख यूथ वोटर हैं, जिनके लिए बेरोजगारी बड़ा मुद्दा है। पटियाला में इंडस्ट्री लाने में परनीत नाकाम रहीं। जिससे रोजगार के साधन बन पाते, लेकिन ऐसा न हो सका। डॉ. गांधी ने कहा कि शहरी इलाकों के साथ-साथ गांवों में भी लोग अब जागरूक हो रहे हैं। कांग्रेस हो या अकाली किसी ने भी उनकी नहीं सुनी। लोग बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महंगाई से त्रस्त हैं। जिससे आप ही छुटकारा दिला सकती है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी परनीत कौर का कहना है कि आप का बढ़ता प्रभाव सब मीडिया का बनाया हौव्वा है। कांग्रेस तेजी से आगे बढ़ रही है और जीत उनकी ही होगी।