{"_id":"58c94ba54f1c1b6a3732b56a","slug":"captain-amarinder-singh-s-swearing-in-ceremony-today-will-be-a-simple-affair","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमरिंदर सिंह आज बनेंगे पंजाब के 'कैप्टन', देखिए कौन-कौन होगा शपथ समारोह में शामिल?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरिंदर सिंह आज बनेंगे पंजाब के 'कैप्टन', देखिए कौन-कौन होगा शपथ समारोह में शामिल?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 16 Mar 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
Captain Amarinder Singh
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह वीरवार सुबह दस बजे राजभवन में होने वाले समागम में पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी की लहर के बीच कैप्टन ने पंजाब में बड़ी जीत दर्ज कर कांग्रेस को तोहफा दिया है। इसलिए उनके शपथ ग्रहण में कांग्रेस और सहयोगी पार्टियों के तमाम राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे। इनमें कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल हैं।
सपा सुप्रीमो और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के भी समागम में शामिल होने की उम्मीद है। अगर वह किन्हीं कारणों से नहीं पहुंच पाते हैं तो उनकी जगह पंजाब से सपा के नेता बलवंत सिंह रामूवालिया कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। हिमाचल प्रदेश के सीएम और कैप्टन के संबंधी वीरभद्र सिंह भी समागम में शामिल होंगे। जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूख अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला भी समागम में शामिल होंगे। हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर हुड्डा भी समागम में शामिल होंगे।
कांग्रेस के शीर्ष नेताओं में पी चिदंबरम, सलमान खुर्शीद, दिग्विजय सिंह, सीपी जोशी, अहमद पटेल, अजय माकन, अंबिका सोनी, आनंद शर्मा कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं। इनके अलावा मुकुल वासनिक, ऑस्कर फर्नांडीस, राज बब्बर, राजीव सातव, मोहसिना किदवई, रेणुका चौधरी, सचिन पायलट, मिलिंद देवड़ा, मीनाक्षी नटराजन, मल्लिकार्जुन खड़गे, वीरप्पा मोइली, कपिल सिब्बल और अर्चना डालमिया भी कैप्टन अमरिंदर के शपथ ग्रहण समागम के मेहमान हैं।

कैप्टन के नौ रत्न
Captain Amarinder Singh
- फोटो : अमर उजाला
राजभवन में लगा वाटरप्रूफ टेंट
परंपरा के तहत राजभवन की ओर से हर मेहमान के स्वागत के लिए अलग-अलग अफसर नियुक्त किया गया है, जो समागम के दौरान मेहमानों का खयाल रखेगा। राजभवन में वाटरप्रूफ टेंट लगाया गया है। कैप्टन पहले ही कह चुके हैं कि समागम सादा होगा। इस बार विधायक भी अपने साथ ज्यादा समर्थक नहीं ले जा सकेंगे।
जातीय और क्षेत्रीय संतुलन बनाएंगे कैप्टन
कैप्टन अमरिंदर सिंह केसाथ वीरवार को मिनी कैबिनेट भी शपथ ले सकती है, जिसमें नौ मंत्री हो सकते हैं। इस कैबिनेट केजरिए कैप्टन पंजाब में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन बनाने की कोशिश करेंगे। हिंदू वर्ग से ब्रह्म मोहिंद्रा का मंत्री बनना तय माना जा रहा है, तो दलित वर्ग से चरनजीत सिंह चन्नी, डॉ. राजकुमार वेरका और साधू सिंह धरमसोत का नाम भी तय माना जा रहा है। कांग्रेस से इस बार तीन महिलाएं जीती हैं, जिनमें से दो सीनियर नेताओं अरुण चौधरी और रजिया सुल्ताना में से किसी एक का मंत्रिपद भी तय है।
कांग्रेस ने दस साल बाद अपने गढ़ दोआबा में वापसी की है। यहां से पार्टी के सबसे बड़े नेता राणा गुरजीत सिंह का मंत्री बनने की संभावना है। वहीं, अकालियों के गढ़ माझा ने पहली बार रिकॉर्ड जीत दर्ज की। ऐसे में यहां से सबसे सीनियर नेता तृप्त रजिंदर बाजवा के मंत्री बनने की पूरी संभावना है। नवजोत सिद्धू और मनप्रीत बादल भी कैबिनेट में होंगे। स्पीकर केलिए राणा केपी सिंह का नाम लगभग फाइनल है।