{"_id":"5a0b07e84f1c1b86698bb704","slug":"captain-amarinder-singh-refuse-to-meet-kejriwal-on-smog-issue","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्मॉग: केजरीवाल ने मांगा मिलने का समय, कैप्टन ने फिर किया इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मॉग: केजरीवाल ने मांगा मिलने का समय, कैप्टन ने फिर किया इंकार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 15 Nov 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
Captain Amarinder singh & Arvind Kejriwal
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर पंजाब सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से पराली के मुद्दे पर मिलने का समय मांगा। कैप्टन ने एक बार फिर इंकार कर दिया। साथ ही केजरीवाल से कहा कि वह इस मुद्दे का सियासीकरण न करें।
केजरीवाल ने पहले पंजाब व हरियाणा सीएम से प्रदूषण के मुद्दे पर मुलाकात का समय मांगा था। कैप्टन ने पहले भी इंकार कर दिया था। जबकि, हरियाणा सीएम ने बुधवार को मीटिंग रखी थी। उसके लिए चंडीगढ़ आ रहे केजरीवाल ने ट्वीट करके कैप्टन से भी मिलने के समय मांगा था।
कैप्टन ने कहा कि उन्हें यह समझ नहीं आ रहा कि केजरीवाल इस मीटिंग केलिए क्यों दबाव बना रहे हैं। जबकि, उन्हें पता है कि इस तरह का विचार-विमर्श फिजूल और अर्थहीन है। केजरीवाल का गलत सियासत करने का रुझान रहा है। दिल्ली में प्रदूषण की समस्या हल करने में असफल रहने के बाद वह लोगों भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। ऑड-इवन पर भी एनजीटी के रुख से वह पूरी तरह बेपर्दा हो गए हैं।

'दिल्ली और पंजाब की समस्या बिल्कुल अलग'
कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : File Photo
कैप्टन ने कहा कि दिल्ली और पंजाब में प्रदूषण की समस्या अलग-अलग किस्म की है। इसलिए इस पर मीटिंग का कोई आधार नहीं बनता। पंजाब से उलट दिल्ली की समस्या मुख्य तौर पर शहरी जनसंख्या की वजह से है। ट्रांसपोर्ट और गैर योजनाबद्ध औद्योगिक विकास इसकी वजह हैं।
इन पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय केजरीवाल फिजूल मीटिंग कर समय बर्बाद करना चाहते हैं। पर बदकिस्मती से मेरे पास इतना फिजूल समय नहीं है। दिल्ली सीएम पर आमतौर पर संकट के समय दिल्ली को छोड़ कर जाने के आरोप लगते हैं। जब उनकी सबसे ज्यादा जरूरत दिल्ली में होती है, वह दूसरी जगह घूम रहे होते हैं। मौजूदा घटना भी यही दर्शाती है। खासकर जब वह पहले ही मीटिंग का सुझाव रद्द कर चुके हैं तो अब दोबारा कहने का क्या तुक बनता है।