फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Captain amarinder singh pc with navjot singh sidhu

कैप्टन बोले- मैं कांग्रेस पार्टी का विकेटकीपर हूं, कैप्टन तो सिद्धू हैं

Fri, 20 Jan 2017 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Fri, 20 Jan 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
Captain amarinder singh pc with navjot singh sidhu
पहली बार सिद्धू और कैप्टन नजर आए एक साथ - फोटो : अमर उजाला
मैं कांग्रेस पार्टी का विकेटकीपर हूं, कैप्टन तो सिद्धू हैं। लंबी में लड़ाई लंबी नही है। सिर्फ चुनाव तक इंतजार करे, फैसला सबको मिल जाएगा। यह कहना है अमृतसर के पूर्व सांसद और कांग्रेस के पंजाब प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह का। वीरवार को रोड शो कैंसल होने के बाद कैप्टन सिद्धू के साथ संयुक्त पहली प्रेस कांफ्रेस कर रहे थे। 
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि सिद्धू जब एक फुट के थे तभी से उनके घर उनका आना जाना है। 1979 में सिद्धू के पिता ने उनकी बहुत मदद की थी, तब वे पटियाला कांग्रेस के प्रधान थे। सिद्धू कांग्रेसी थे, डेपुटेशन पर भाजपा में गए।
विज्ञापन


उन्होंने खंडन किया कि वह बादल को जीत दिलाने के लिए लंबी गए हैं। उन्होंने साफ कर दिया कि वह बेवकूफ नहीं हैं जो ऐसा फैसला करें। राजनीतिक पारी में यह आखिरी चुनाव है, कोई भी बल्लेबाज आखिरी पारी में सर्वाधिक स्कोर बनाता है, जानबूझकर हिट विकेट नही होता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'प्रेस कांफ्रेस में मौन रहे गुरु'

Captain amarinder singh pc with navjot singh sidhu
पहली बार सिद्धू और कैप्टन नजर आए एक साथ, प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : अमर उजाला
प्रेस कांफ्रेस में सिद्धू मौन रहे। उन्होंने कहा कि इस प्रेस कांफ्रेस में उनके पिता तुल्य (गुरू) बोलेंगे हालांकि एक-दो सवालों का जवाब उन्होंने जुमले में ही दिया। कैप्टन सिद्धू की पहली कांफ्रेंस में कांग्रेस पार्टी को पंजाब व्यापार मंडल ने समर्थन दे दिया है।

पंजाब व्यापार मंडल के प्रधान प्यारा लाल सेठ ने कांग्रेस को समर्थन दिया। उत्तर प्रदेश कल्याण परिषद ने भी कांग्रेस को समर्थन दिया। उत्तर प्रदेश कल्याण परिषद में अमृतसर में करीब 70 हजार वोट हैं। परिषद के प्रधान डा. जेपी सिंह, सचिव सुग्रीव सिंह और प्रवक्ता रामभवन गोस्वामी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात की। आम आदमी पार्टी (पंजाब) के मीडिया एडवाइजर गुरभेज सिंह ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

इस मौके पर अमृतसर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे सुनील दत्ती, ओमप्रकाश सोनी, इंद्रबीर सिंह बुलारिया और लोकसभा चुनाव लड़ रहे गुरजीत सिंह औजला मौजूद रहे। तरनतारन और आसपास के जिलों के कई बड़े कांग्रेसी नेता भी यहां मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed