फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Captain amarinder singh on terrorist attack in uri

उड़ी में हुए आतंकी हमले पर बोले कैप्टन, सख्त जवाब देने की जरूरत

Mon, 19 Sep 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 19 Sep 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Captain amarinder singh on terrorist attack in uri
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : File Photo
पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पाक से ट्रेनिंग प्राप्त आतंकियों द्वारा उड़ी सेक्टर में भारतीय सेना के ब्रिगेड मुख्यालय पर हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस हमले का सख्त जवाब देने की जरूरत है। कैप्टन ने कहा कि समय आ चुका है जब हम पाकिस्तान के सामने यह स्पष्ट कर दें कि साल 1971 में वह आधा बच गया था। 2017 में उसका अस्तित्व ही नहीं बचेगा। हम पाक को बहुत लंबा समय दे चुके हैं। अब समय आ गया है कि निर्णायक फैसला लिया जाए। हम लंबे समय से संयम बरतते आ रहे हैं। कैप्टन ने शहीद होने वाले फौजियों के परिजनों केसाथ हमदर्दी जताई। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पाक द्वारा किया गया यह बहुत ही बेरहम और भड़काऊ काम है। इसे सख्ती से लिया जाना चाहिए और इसी तरीके से जवाब देना चाहिए। चार आतंकियों द्वारा घुसपैठ कर सेना केबेस पर हमला कर 17 जवानों की हत्या व 24 को जख्मी करने को सहन नहीं किया जा सकता। कैप्टन ने मोदी सरकार द्वारा कश्मीर में आतंकवाद के प्रति अपनाई मनाने वाली नीति पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि बतौर एक देश हमें पाक को स्पष्ट शब्दों में बताने की जरूरत है कि बहुत हो गया, हम ऐसा और सहन नहीं कर सकते। कश्मीर में भी यही नीति अपनाने की जरूरत है, सेना के हाथ खोल देने चाहिए। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed