फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Captain Amarinder Singh is awaiting registration of his party from Election Commission of India 

कैप्टन की डगर: नई पार्टी के रजिस्ट्रेशन का इंतजार कर रहे पूर्व सीएम, कांग्रेस मे दोबारा लौटने की अटकलों को नकारा

Mon, 15 Nov 2021 11:33 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 15 Nov 2021 11:33 PM IST
सार

कैप्टन के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने एक ट्वीट कर सोशल मीडिया पर जारी उस खबर का खंडन किया जिसमें कहा गया है कि कैप्टन ने नई पार्टी के पंजीकरण के लिए चुनाव आयोग के समक्ष आवेदन ही नहीं दिया है।

विज्ञापन
Captain Amarinder Singh is awaiting registration of his party from Election Commission of India 
कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपनी नई राजनीतिक पार्टी का एलान करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को फिलहाल भारतीय चुनाव आयोग से अपनी पार्टी के रजिस्ट्रेशन का इंतजार है। कैप्टन ने अपनी नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस के पंजीकरण के लिए चुनाव आयोग के समक्ष गत 31 अक्तूबर को आवेदन किया था।

विज्ञापन


इस बीच, सोमवार को कैप्टन के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने एक ट्वीट कर सोशल मीडिया पर जारी उस खबर का खंडन किया जिसमें कहा गया है कि कैप्टन ने नई पार्टी के पंजीकरण के लिए चुनाव आयोग के समक्ष आवेदन ही नहीं दिया है। वहीं, कैप्टन ने सोशल मीडिया पर चल रही खबर के आधार पर प्रदेश के एक मंत्री के उस बयान का भी कड़े शब्दों में खंडन किया है, जिसमें कहा गया था कि वह जल्द ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिलेंगे और कांग्रेस पार्टी में लौट आएंगे। 
विज्ञापन


पीछे मुड़कर देखने का सवाल ही नहीं
कैप्टन ने कहा कि पीछे मुड़कर देखने का सवाल ही पैदा नहीं होता। उन्होंने अपने बयान में कहा कि ये दुर्भावनापूर्ण और शरारती धारणाएं हैं जो जाहिर तौर पर एक गलत मकसद से बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी पार्टी और उसके संगठनात्मक ढांचे को अंतिम रूप दे रहे हैं। कैप्टन ने कहा कि हम भारतीय चुनाव आयोग द्वारा अपनी पार्टी, पंजाब लोक कांग्रेस के पंजीकरण और पार्टी के चिह्न के आवंटन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed