{"_id":"606ea5e4854a474c2a0a4574","slug":"captain-amarinder-singh-held-virtual-meeting-with-prime-minister-regarding-sri-guru-tegh-bahadur-400th-prakash-purab-celebrations","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री गुरु तेग बहादुर जी का 400वां प्रकाश पर्व : कैप्टन ने 937 करोड़ के प्रोजेक्टों को मंजूरी देने का आग्रह किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री गुरु तेग बहादुर जी का 400वां प्रकाश पर्व : कैप्टन ने 937 करोड़ के प्रोजेक्टों को मंजूरी देने का आग्रह किया
Thu, 08 Apr 2021 12:14 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 08 Apr 2021 12:14 PM IST
सार
- पंजाब में 15 अप्रैल के बाद शुरू होंगे कार्यक्रम, एक मई को होगा मुख्य समागम
- मीटिंग में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी रहे मौजूद
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मीटिंग की।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व से जुड़े 937 करोड़ रुपये के विभिन्न प्रोजेक्टों को मंजूरी दी जाए। इनमें श्री आनंदपुर साहिब को स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित करना भी शामिल है।
विज्ञापन
नौवीं पातशाही श्री गुरु तेग बहादुर जी के इस वर्ष मनाए जा रहे 400वें प्रकाश पर्व के कार्यक्रमों से संबंधित योजनाओं को अंतिम रूप देने के लिए पीएम द्वारा गुरुवार को उच्चस्तरीय राष्ट्रीय समिति की वर्चुअल मीटिंग बुलाई गई। इसमें शिरकत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि हमें अपने जीवन में यह ऐतिहासिक जश्न मनाने का मौका मिल रहा है। मैं प्रधानमंत्री से अपील करता हूं कि इन जश्नों को न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि वैश्विक स्तर पर भी मनाया जाए।
विज्ञापन
ये हैं मुख्य प्रोजेक्ट
श्री आनंदपुर साहिब, अमृतसर और बाबा बकाला में बुनियादी ढांचे का विकास करना
गुरु साहिब के चरण स्पर्श प्राप्त 78 गांवों में तालाबों और परंपरागत जल स्रोतों की हालत में सुधार करना
गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर में श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल ऑफ टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी स्थापित करना
बाबा बकाला में श्री गुरु तेग बहादुर इंस्टीट्यूट ऑफ हैंडीक्राफ्ट बनाना
कैप्टन ने केंद्र से की विशेष डाक टिकट जारी करने की मांग
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री से अपील की है कि केंद्र सरकार को श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व के मौके पर विशेष यादगारी डाक टिकट जारी करना चाहिए। कैप्टन ने पीएम मोदी को सुझाव दिया कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन संदेश को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाने के लिए देश के अलावा विदेश के सभी भारतीय मिशनों में यादगारी समागम करवाए जाने चाहिए। एक मई के मुख्य समारोह को देश और खासकर पंजाब की कोविड स्थिति को ध्यान में रखते हुए अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
मनमोहन सिंह, मल्लिकार्जुन, राजनाथ भी हुए बैठक में शामिल
इस वर्चुअल मीटिंग में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला, केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी हिस्सा लिया। इस उच्च स्तरीय राष्ट्रीय समिति का गठन बीते वर्ष 24 अक्तूबर को केंद्र सरकार ने किया गया था। इसका उद्देश्य श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व संबंधी यादगारी कार्यक्रमों के आयोजन के लिए नीतियों और योजनाओं पर काम कर उन्हें अंतिम रूप देना है। इस समिति में 70 सदस्य हैं और इसके चेयरमैन प्रधानमंत्री हैं।