फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Captain amarinder singh attacks on Parkash singh badal

कैप्टन ने बादल सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, केजरीवाल को भी कोसा

Thu, 22 Sep 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्री गोईदवाल साहिब
ब्यूरो/अमर उजाला, श्री गोईदवाल साहिब Updated Thu, 22 Sep 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Captain amarinder singh attacks on Parkash singh badal
Punjab Pradesh Congress Committee President Capt Amarinder Singh - फोटो : अमर उजाला
खडूर साहिब में श्री गुरु अंगद देव जी के गुर्तागद्दी दिवस को समर्पित वार्षिक जोड़ मेले पर कांग्रेस ने कांफ्रेंस की इसमें पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हिस्सा लिया। कैप्टन ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार ने पंजाब को आर्थिक पक्ष से कंगाल कर दिया है और सरकार सरकारी जमीनें बेच कर कर्मचारियों को वेतन दे रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व उनके पुत्र सुखबीर सिंह बादल गरीबों पर अत्याचार कर रहे हैं। कांग्रेसियों पर झूठे केस डाल कर उन्हे जेल भेजा जा रहा है। कांग्रेस में पंजाब सरकार बनने पर सभी झूठे केसों की जांच कर रद्द कर दिया जाएगा। उन्होंने गोईदवाल साहिब के मंड क्षेत्र में ब्यास दरिया के साथ लगते धुस्सी बांध बनाने का भी एलान किया। 
विज्ञापन


पूर्व विधायक रमनजीत सिंह सिक्की ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर बीसी वर्ग को भी एससी वर्ग जैसी सुविधाएं दी जाएंगी और शगुन स्कीम 51 हजार रुपये की जाएगी, बुढ़ापा, विधवा व दिव्यांगों को 2 हजार रुपये महीना पेंशन दी जाएगी। आल इंडिया यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर पंजाब में भ्रष्टाचार व नशा खत्म किया जाएगा और नौजवानों की भलाई लिए स्कीमें चला कर राहत प्रदान की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed