बिजली मंत्री कैप्टन अजय वापस लेंगे इस्तीफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर विकास में भेदभाव का आरोप लगाकर बीते मंगलवार को बिजली मंत्री केपद से इस्तीफा देने वाले कैप्टन अजय यादव को मना लिया गया है। यह दावा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी शकील अहमद ने की।
संभावना जताई जा रही है कि वीरवार को कैप्टन अजय इस्तीफा वापस ले सकते है। मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद शकील अहमद ने बुधवार को कैप्टन को बातचीत के लिए दिल्ली बुलाया।
शकील ने कहा कि वीरवार को पूरा मामले का पटाक्षेप हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कैप्टन अजय यादव खुद इस्तीफा वापसी का ऐलान कर देंगे। अगर ऐसा नहीं हुआ तो सीएम कैप्टन केइस्तीफे का नामंजूर कर देंगे।
कैप्टन को पुनर्विचार के लिए कहा है : हुड्डा
उधर, इस मसले पर हुडडा ने कहा कि उन्हें कैप्टन अजय यादव का इस्तीफा मिल गया है। मैने उनसे पुनर्विचार केलिए कहा है। मैं उनके उत्तर का इंतजार कर रहा हूं। मुख्यमंत्री ने कैप्टन द्वारा लगाए जा रहे विकास में भेदभाव के आरोपों को सिरे से नकार दिया है।
कैप्टन की नाराजगी संबंधी सवाल पर हुड्डा ने कहा कि मेरी वजह से कोई पार्टी से नाराज नहीं है। अपने स्वार्थ की वजह से कोई नाराज हो तो बात अलग है। चुनाव में कुछ ही समय बचा है ऐसे समय में यदि कोई नाराज हो तो उसकी नाराजगी का मतलब निकाला जा सकता है। जहां तक कांग्रेस का सवाल है। पार्टी में किसी तरह की कोई उथल-पुथल नहीं है।
जो जिस पार्टी में जाना चाहे जा सकते है
राज्यसभा सदस्य चौधरी बीरेंद्र सिंह के भाजपा में जाने सबंधी सवाल पर सीएम ने कहा कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। व्यक्तिगत स्वार्थ किसी के भी हो सकते हैं। प्रजातंत्र है, जो जिस पार्टी में जाना चाहते जा सकता है। राव इंद्रजीत ने भी भाजपा का टिकट लेने के लिए पार्टी छोड़ी थी। उन्होंने कहा कि विकास तो बहाना है दस साल बाद किसी को दिक्कत हो तो कुछ कहा नहीं जा सकता।
पहले भी रूठ चुके हैं कैप्टन
कैप्टन अजय यादव अपनी नाराजगी हुड्डा से पहले भी एक दो बार दिखा चुके हैं, लेकिन अभी तक इस्तीफे की नौबत नहीं आई थी। ऐसा पहली बार हुआ है कि उन्होंने अपनी नाराजगी के चलते इस्तीफा दिया है।
किरण चौधरी कांग्रेस में हैं:
आबकारी एवं कराधान मंत्री किरण चौधरी द्वारा पार्टी छोड़ने की अटकलों के संबंध में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि किरण चौधरी कांग्रेस में है और आज भिवानी में उनकी रैली है। वे उसमें जा रहे है।
मैं इंद्री हलके का ऋणी हूं, ऋण उतारना है:
विधानसभा चुनाव इंद्री विधानसभा क्षेत्र से लड़ने की संभावनाओं पर हुड्डा ने कहा कि व्यक्ति का जहां जन्म होता है और जहां शिक्षा होती है। वह व्यक्ति वहां का ऋणी होता है। उनकी शिक्षा सैनिक स्कूल, कुंजपुरा में हुई थी और वह क्षेत्र इंद्री विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है। यदि इंद्री के लोग और कांग्रेस पार्टी के सभी 19 टिकटार्थी अगर कहेंगे तो वे इस बारे में अवश्य विचार करेंगे।