{"_id":"590f49e34f1c1bdb55850ef9","slug":"captain-abhimanyu-reaction-on-hooda-statement","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हुड्डा के बयान पर पलटवार, अभिमन्यु बोले- जल्द आपकी जेल जाने की इच्छा पूरी होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुड्डा के बयान पर पलटवार, अभिमन्यु बोले- जल्द आपकी जेल जाने की इच्छा पूरी होगी
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Mon, 08 May 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
हुड्डा के बयान पर पलटवार
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि कांग्रेस की तरह भाजपा सरकार में जमीन की दलाली और घोटाले नहीं होते हैं। सीएलयू के नाम पर मुख्यमंत्री कार्यालय के लोग केंद्र में बैठे लोगों को प्रदेश का हित बेचते थे।
वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु रविवार को एमडीयू में आयोजित एलुमनी मीट में पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उनके जेल जाने संबंधी बयान पर वित्तमंत्री ने कहा हुड्डा को जेल जाने की इतनी ही जल्दी है तो सब कुछ सच बता दें। उनकी यह इच्छा पूरी हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा में परिवारवाद नहीं है। भाजपा ने सभी विभागों में बेहतर कामकाज के लिए जवाबदेही तय की है। जीएसटी पर कहा कि यह इससे सभी व्यापारियों को लाभ होगा। इससे सरल और सहज व्यवस्था नहीं हो सकती। सभी लोग इसका समर्थन कर रहे हैं। प्रदेश के विकास को लेकर भी योजनाएं बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन
एक नया एयरपोर्ट और नौ नेशनल हाइवे मंजूर हो चुके हैं। सात लाख करोड़ के निवेश के प्रस्ताव भी आए हैं। उद्योग, शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर काम किया जा रहा है। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पिछली सरकार जमीन की दलाली और घोटालों में माहिर थी। पूर्व सीएम हुड्डा के कर्मों को वह खुद ही जानते हैं। वह बार-बार बयान दे रहे हैं कि भाजपा उन्हें जेल भेजना चाहती हैं।
सच्चाई बताने पर सारा मामला साफ हो जाएगा। लालू प्रसाद यादव और शहाबुद्दीन के टेप लीक पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि यह कोई नयी बात नहीं है। पिछली सरकार में ऐसे मामले प्रदेश में भी बहुत होते थे। इससे सभी लोग वाकिफ हैं। शराब ठेकों के विरोध पर कहा कि स्थानीय प्रशासन जनता के हितों को देखते हुए काम करे।