फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Capt Amarinder singh said, India is always ready to cope with the increasing tension on the borders

कैप्टन बोले- सरहद पर बढ़ रहे तनाव से निपटने को भारत हमेशा तैयार, पाक को मुंहतोड़ जवाब दिया

Sun, 16 Aug 2020 02:09 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 16 Aug 2020 02:09 PM IST
विज्ञापन
Capt Amarinder singh said, India is always ready to cope with the increasing tension on the borders
कैप्टन अमरिंदर सिंह।

चीन और पाकिस्तान दोनों से लगातार खतरे की चेतावनी देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा पंजाब सीमा पर दुश्मनों से लड़ाई में हमेशा ही अग्रणी रहा है। उन्होंने कहा कि सरहदों पर बढ़ रहे तनाव में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए भारत हमेशा तैयार है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हर रोज फायरिंग कर रहा है। जबकि दूसरी तरफ चीन दोस्ती की बात करता है लेकिन असल में हमारी कौम के लिए खतरा बना हुआ है। 

विज्ञापन


भारत ने पाकिस्तान को हमेशा उचित जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि चीन से भी सख्ती से निपटने की जरूरत है। इस दौरान सीमा में हाल ही में हुए पंजाब के वीर सपूत की शहादत को भी उन्होंने याद किया। कैप्टन ने कहा कि आजादी की लड़ाई में लाखों भारतीय ने अपना योगदान दिया है। पंजाबी हर जंग में सबसे आगे लड़े हैं। 
विज्ञापन


अंडमान द्वीप की सैलुलर जेल में लिखे हजारों पंजाबियों के नाम उनके अमर होने की गवाही भरते हैं। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के चलते आजादी समारोह भले ही गत सालों की तुलना में कम समय में संपन्न हो गया। लेकिन यह समय उन स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने कहा है, जिनके चलते हमें यह आजादी हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि समय देश की सेवाओं की रक्षा कर रही सेनाओं को सलाम करने का है। इतना ही नहीं स्वतंत्रता सेनानियें की तीसरी पीढ़ी को सारे लाभ देने की अपनी प्रतिबद्धता भी उन्होंने दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदृश्य दुश्मन से लड़ने वालों को किया सलाम
सीएम ने कहा कि कोरोना महामारी जैसे एक अदृश्य दुश्मन से स्वास्थ्य विभाग के कर्मी लगातार लड़ रहे हैं। वहीं, उन्होंने गैर सरकारी संस्थाओं व धार्मिक जत्थेबंदियां के प्रयायों को सलाम किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने ऑनलाइन शिक्षा के तरीकों को संजीदगी से अपनाया है। वहीं, टीचरों ने ऑनलाइन सामाग्री तैयार करने के लिए कहा गया है। ताकि छात्र शिक्षा से अधूरे न रहे। मुख्यमंत्री ने महामारी के चलते आई आर्थिक मंदी से निकलने के लिए पूरी दृढ़ता दिखाने वाले उद्योगपतियों की प्रशंसा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed