पंजाब: उत्तराखंड में आई बाढ़ से कैप्टन अमरिंदर सिंह चिंतित, मृतकों के प्रति व्यक्त की संवेदना
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उत्तराखंड में आई बाढ़ को लेकर संवेदना व्यक्त की। कैप्टन अमरिंदर सिंह इन दिनों दिल्ली में हैं और नई राजनीतिक पार्टी बनाने का एलान कर सुर्खियों में हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड प्राकृतिक आपदा पर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उत्तराखंड में हाल ही में आई बाढ़ से चिंतित हूं। दुख की बात है कि वहां 34 लोगों ने जान गंवाई है और विभिन्न क्षेत्र पूरी तरह से कट चुके हैं। फंसे हुए लोगों की भलाई के लिए प्रार्थना करें। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि मुझे यकीन है कि अधिकारी तत्काल सहायता प्रदान करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।
कैप्टन पार्टी बनाने का कर चुके एलान
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक दिन पहले मंगलवार को नई पार्टी बनाने का एलान किया था। कैप्टन अपनी पार्टी में दूसरे दलों के असंतुष्ट नेताओं को तरजीह देंगे। कांग्रेस से अमरिंदर सिंह बेहद खफा हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि कांग्रेस को छोड़कर बाकी सभी दलों से गठबंधन का विकल्प हमारी पार्टी में खुला है। अचानक मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कैप्टन के भाजपा में शामिल होने की चर्चा थी। लेकिन नई सियासी पार्टी के एलान ने इन कयासबाजी पर विराम लगा दिया।
भाजपा से भी गठबंधन के संकेत
अमरिंदर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के साथ भी गठबंधन करने का संकेत दिया। 2022 विधानसभा चुनाव से पहले कैप्टन की पार्टी में सक्रिय हो जाएगी। चुनाव से पहले या फिर चुनाव के बाद में अमरिंदर सिंह अन्य दलों से गठबंधन कर सकते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई की कृषि कानूनों का हल जल्द ढूंढ लिया जाएगा। मंगलवार को ही अमरिंदर सिंह दिल्ली पहुंचे। इस्तीफा देने के बाद यह उनकी तीसरी दिल्ली यात्रा है।
Concerned about the recent flash floods in Uttrakhand. Sadly 34 people have lost there lives & various areas have been completely cut off. Pray for the well being of people stranded, I am sure the authorities are doing their best to provide immediate assistance.
— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) October 20, 2021