फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   capitol complex, musical programmes, cultural prog in capitol complex, chandigarh administration

कैपिटल कॉम्पलैक्स में अब रोजाना लेंगे म्यूजिक का मजा, विशेष कवायद

Mon, 25 Jul 2016 04:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 25 Jul 2016 04:50 PM IST
विज्ञापन
capitol complex, musical programmes, cultural prog in capitol complex, chandigarh administration
capitol complex
वर्ल्ड हेरिटल कैपिटल कॉम्पलैक्स में अब रोजाना म्यूजिक की धुनें सुनाई देंगी। चंडीगढ़ प्रशासन विशेष कवायद करने जा रहा है। 15 अगस्त से यहां रोजाना अलग-अलग तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। प्रशासन के पर्यटन और सांस्कृतिक विभाग ने मिलकर इस तरह की योजना तैयार की है। इस तरह के कार्यक्रम कुछ दिन लगातार आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


उसके बाद एक या दो दिन छोड़कर यह कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम कभी पंजाब एंड हरियाणा विधानसभा की ओर तो कभी हाईकोर्ट की तरफ आयोजित किए जाएंगे। ओपन हैंड मॉन्यूमेंट के नीचे बने सभा स्थल में भी ऐसे आयोजन होंगे। वर्ल्ड हेरिटेज बनने के बाद अब प्रशासन कॉम्प्लेक्स में पर्यटन को बढ़ावा देने पर काम कर रहा है। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन


कैपिटल कॉम्प्लेक्स में इस तरह के कार्यक्रम करवाकर पर्यटकों को आकर्षित किया जाएगा। ट्राइसिटी के लोगों को तो आकर्षित किया ही जा रहा है, दूसरे प्रदेशों और देशों के लोगों को भी लाने की योजना तैयार हो रही है। पर्यटन की हर समिट पर प्रशासन कैपिटल कॉम्प्लेक्स की खासियत बताएगा। इसकी शुरुआत 24 से 27 जुलाई तक मॉरिशस में शुरू हुई इंडो-मॉरिशस समिट से हो चुकी है। पर्यटन डायरेक्टर जितेंद्र यादव इस समिट में हिस्सा लेने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशी पर्यटकों को भाया कैपिटल कांप्लेक्स

capitol complex, musical programmes, cultural prog in capitol complex, chandigarh administration
capitol complex night view - फोटो : amar ujala
विश्व धरोहर का दर्जा हासिल करने वाला कैपिटल कांप्लेक्स विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। शहर को डिजाइन करने वाले ली कार्बूजिए के आर्किटेक्ट वर्क  को देखने अबतक फ्रांस के  सबसे अधिक (4500) पर्यटक आ चुके हैं। कैपिटल कांप्लेक्स 15 अप्रैल 2015 को लोगों के लिए खोला गया है।

अब तक 8 हजार विदेशी पर्यटक इसका दीदार कर चुके हैं। इसमें 4500 पर्यटक केवल फ्रांस के हैं। वहीं दूसरे नंबर पर कनाडा से दो हजार, इंग्लैंड से एक हजार और अमेरिका, जर्मनी सहित अन्य देशों से 500 पर्यटक शामिल हैं।  वहीं शहर के तीन हजार लोगों ने इसे देखा है।

कैपिटल कांप्लेक्स के पास स्थित टूरिस्ट इंफार्मेशन सेंटर के इंचार्ज दीपक ने बताया कि कैपिटल कांपलेक्स के प्रति सबसे अधिक रुझान फ्रांस के पर्यटकों का है। ली कार्बूजिए के आर्किटेक्ट वर्कको देखने के लिए आर्किटेक्ट स्टूडेंट्स यहां पर अधिक आते हैं। गौरतलब है कि बीती 17 जुलाई को कैपिटल कांप्लेक्स को विश्व धरोहर का दर्जा मिला था।

विश्व धरोहर का दर्जा मिलने के बाद पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। कैपिटल कांप्लेक्स की लाइटिंग का काम जल्द ही पूरा किया जाएगा।
- अनुराग अग्रवाल, पर्यटन  सचिव, चंडीगढ़ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed