{"_id":"579107fd4f1c1b5a3dc4b5d7","slug":"capitol-complex-amar-ujala-impact-chandigarh-administration-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला इंपैक्ट: कैपिटल कॉम्प्लेक्स में रात 10 बजे तक मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला इंपैक्ट: कैपिटल कॉम्प्लेक्स में रात 10 बजे तक मिलेगी सुविधा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 21 Jul 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
capitol complex night view
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैपिटल कॉम्प्लेक्स में सुविधाएं न मिलने की खबर प्रकाशित होने के बाद चंडीगढ़ प्रशासन और पर्यटन विभाग ने काम शुरू कर दिया है।
वीरवार को प्रशासन ने रात 10 बजे तक पर्यटकों के लिए पास उपलब्ध करवाए। साथ ही कैपिटल कॉम्प्लेक्स में पर्यटकों के लिए गाइड और टूरिस्ट पुलिस तैनात की।
वीरवार को रात तक 80 पर्यटक घूमने पहुंचे। चंडीगढ़ पर्यटन विभाग के निदेशक जितेंद्र यादव ने बताया कि 15 अगस्त तक कैपिटल कॉम्प्लेक्स लोगों के लिए खोला गया है। यहां पर लाइटिंग का काम जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। ओपन हैंड मॉन्यूमेंट के अलावा टावर ऑफ शैडो, ज्योमेट्रिकल हिल, हाईकोर्ट की बिल्डिंग की भी लाइटिंग हो रही है।
कैपिटल कॉम्प्लेक्स के बाहर बने टूरिस्ट इन्फॉर्मेशन सेंटर के इंचार्ज दीपक ने बताया कि यहां आने वाले टूरिस्ट को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पडे़गा। 15 जुलाई को विश्व धरोहर का दर्जा मिलने के बाद प्रशासन ने इसे 15 अगस्त तक खोलने का फैसला किया है।