फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   canadian defemce minister case congress also asked to clarfiy the stand on khalistan

कांग्रेस ने भी कैनेडियन रक्षा मंत्री पर खड़े किए सवाल, खालिस्तान मुद्दे पर सज्जन से मांगी सफाई

Sat, 15 Apr 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 15 Apr 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
canadian defemce minister case congress also asked to clarfiy the stand on khalistan
कांग्रेस ने सज्जन सिंह पर सवाल उठाए
 पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से कनाडा के रक्षामंत्री हरजीत सिंह सज्जन को खालिस्तान समर्थक कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस ने शुक्रवार को सज्जन से कहा कि वह खालिस्तान के मुद्दे पर अपना स्टैंड स्पष्ट करें। भारत और कनाडा के अच्छे संबंधों केलिए यह जरूरी है कि वह इस संवेदनशील मुद्दे पर अपना स्टैंड साफ करें।
विज्ञापन


कांग्रेस विधायकों सुखजिंदर रंधावा, सुख सरकारिया और नवतेज चीमा ने कहा कि कनाडियन अधिकारी इस मुद्दे पर स्थिति स्पष्ट करने के बजाय तथ्य छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। शांति पसंद पंजाबियों केलिए इस गंभीर मुद्दे पर कनाडियन अधिकारियों ने चुप्पी साध ली। उन्होंने आम आदमी पार्टी और शिअद नेताओं से कहा कि वे सज्जन के वकील बनने की कोशिश न करें। क्योंकि कनाडियन रक्षामंत्री ने खालिस्तान समर्थक होने का खंडन तक नहीं किया है।
विज्ञापन


कांग्रेस विधायकों ने कहा कि सज्जन और उनके साथी मंत्रियों व सांसदों का भारत विरोधी ताकतों के साथ एकजुट होना जगजाहिर है। इनमें से किसी ने भी इस तथ्य को नकारा नहीं है।  सुखबीर बादल, एचएस फूलका और सुखपाल खैरा अपने आप ही उन्हें क्लीन चिट दे रहे हैं। शायद खैरा और फूलका विदेशों में फंड एकत्र करने के कारण इस मामले में देश विरोधी ताकतों के हाथ में खेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह सिर्फ एक तथ्य सामने लाए थे, जिसका कनाडियन मंत्री ने भी खंडन नहीं किया है। यह किसी पंजाबी या सिख की बेइज्जती करने की बात नहीं है, बल्कि किसी नेता के राजनीतिक झुकाव की बात है। सीएम केस्टैंड का डट कर समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि हमें पंजाब केहितों केलिए स्पष्ट रेखा खींचनी होगी ताकि पंजाब को काले दिनों की ओर धकेलने स बचाया जा सके। पंजाब सरकार राज्य में अमन और भाईचारक सांझ केसाथ कोई समझौता नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed