फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Canada will seek forgiveness on Komagata Maru, Sukhbir welcome

कामागाटा मारू पर माफी मांगेगा कनाडा, सुखबीर ने किया स्वागत

Wed, 13 Apr 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 13 Apr 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
Canada will seek forgiveness on Komagata Maru, Sukhbir welcome
सुखबीर बादल - फोटो : file photo

डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की ओर से कामागाटा मारू हादसे पर माफी मांगने के एलान का स्वागत किया है। ट्रूडो ने 18 मई को हाउस ऑफ कॉमन्स में प्रस्ताव रख कर इस दुखद घटना पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने का एलान किया है। सुखबीर ने इसे ऐतिहासिक फैसला बताते हुए सराहना की है।

विज्ञापन


ट्रूडो ने सोमवार को ओटावा विधानसभा में बैसाखी की पूर्व संध्या पर आयोजित खालसा साजना समागम के दौरान यह एलान किया था। सुखबीर ने कहा कि यह खुशी की बात है कि कनाडा सरकार ने कामागाटा मारू प्रकरण पर संसद में माफी मांगने की बात कही है। 1914 की इस घटना की वजह से सिख समुदाय खुद को आहत महसूस करता आया है।  डिप्टी सीएम ने अब तक के महान सिखों में से एक बाबा गुरदित्त सिंह को याद किया, जिन्होंने हांगकांग में फंसे पंजाबियों को बचाने के लिए कामागाटा मारू नामक जापानी जहाज किराए पर लिया था।
विज्ञापन


स्वतंत्रता संग्राम केदौरान ब्रिटिश भारत से कनाडा के लिए आव्रजन के रास्ते खोलना चाहते थे। वर्ष 1914 में यह जहाज हांगकांग से चलकर जब वैंकुवर तट पर पहुंचा तो कनाडा सरकार ने ब्रिटेन के दबाव में आकर जहाज को लंगर डालने की अनुमति नहीं दी। इसमें कुल 372 लोग सवार थे जिनमें से 340 सिख थे। वापसी पर कोलकाता के तट पर ब्रिटिश सेना ने इसमें सवार 19 लोगों को मार गिराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब विस में पारित हुआ था प्रस्ताव 
सुखबीर ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल लंबे समय से कनाडा की संसद में औपचारिक माफी मांगने की मांग करता आया है। 26 मई 2015 को पंजाब विधानसभा में भी इस त्रासदी के लिए कनाडा की संसद से माफी की मांग करते हुए प्रस्ताव पारित किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed