फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Canada nominated Khalsa Aid for Nobel peace Prize

कनाडा ने खालसा एड को नोबेल पुरस्कार के लिए किया नामित, किसान आंदोलन में मदद कर रही है संस्था 

Tue, 19 Jan 2021 05:02 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 19 Jan 2021 05:02 PM IST
विज्ञापन
Canada nominated Khalsa Aid for Nobel peace Prize
खालसा एड एनजीओ - फोटो : फाइल फोटो
कनाडा के सांसदों ने इस बार शांति के नोबेल पुरस्कार के लिए ब्रिटेन के 'खालसा एड एनजीओ' को नॉमिनेट किया है। कनाडा के सांसद और द नॉर्वेजियन नोबेल कमेटी के अध्यक्ष टिम एस उप्पल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया है कि उन्होंने नोबेल कमेटी के अध्यक्ष बेरिट रीस एंडरसन को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने खालसा एड संगठन को अंतरराष्ट्रीय स्तर का एनजीओ बताया है। इस संस्था का उद्देश्य सिर्फ मानव सेवा करना है। द नॉर्वेजियन नोबेल कमेटी के अध्यक्ष टिम उप्पल ने बेरिट रीस एंडरसन को लिखे एक पत्र में कहा है कि खालसा एड एक अंतरराष्ट्रीय एनजीओ है जिसका उद्देश्य आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में मानवीय सहायता देना है। 
विज्ञापन


खालसा एड सिख सिद्धांत के आधार पर अंतरराष्ट्रीय मानवीय सहायता करने वाली संस्था है। उप्पल ने अपने पत्र में यह भी लिखा है कि खालसा एड 'सरबत दा भला' की सिख विचारधारा से प्रेरित है, जिसका अर्थ है सीमाओं, जाति और धर्म की परवाह किए बिना सभी की भलाई हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उप्पल ने ट्वीट में कहा है कि 20 साल से खालसा एड दुनिया भर में हताश लोगों की मदद कर रहा है। बतौर सांसद वे, सांसद पीपी प्रबीत सिंह सरकारिया और पैट्रिक के समर्थन के साथ, खालसा एड को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित कर रहे हैं। खालसा एड को रविंदर सिंह  (रवि) ने स्थापित किया था। कनाडा के सांसदों के अनुसार यह संगठन 20 साल से दुनिया भर में बाढ़, भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के पीड़ितों की सहायता करता है।
 
एनआईए भेज चुकी है निदेशक को नोटिस
16 जनवरी को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने खालसा एड के भारत के निदेशक अमनप्रीत सिंह और अन्य ट्रस्टियों को समन जारी कर जांच एजेंसी के सामने पेश होने को कहा था। 

खालसा एड दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों की सेवा कर इन दिनों चर्चा में है। किसानों की सेवा के लिए खालसा एड की ओर से टीकरी बॉर्डर पर एक किसान मॉल का भी निर्माण किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed