फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Called the helpline number, stole two lakh rupees from the account

Chandigarh News: हेल्पलाइन नंबर पर किया फोन, खाते से उड़ा लिए दो लाख रुपये

Sat, 20 Jul 2024 06:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
Called the helpline number, stole two lakh rupees from the account
चंडीगढ़। सेक्टर-47 निवासी महिला को मदद के लिए एचडीएफसी बैंक के हेल्पलाइन नंबर पर फोन करना महंगा पड़ गया। शातिर ठगों ने महिला से सारी डिटेल लेकर करीब 2 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। पुलिस ने साइबर क्राइम थाने में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। सेक्टर-47 निवासी पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि बीते 14 मई को बैंक से जानकारी लेने के लिए हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया। इस बीच बातचीत करते-करते शातिर ठगों ने उसे बातों में उलझा लिया और खाते से संबंधित जानकारी ले ली। ठगों ने नेट बैंकिंग के जरिए महिला के खाते से करीब दो लाख रुपये किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर लिए। जैसे ही महिला ने फोन काटा और उसे खाते से दो लाख रुपये कटने का मैसेज आया तो उसे अपने साथ ठगी के बारे में पता चला। महिला ने इस बारे में तुरंत बैंक में संपर्क किया तो वहां से जानकारी जुटाने पर पता चला कि महिला के खाते से ये पैसे बिहार में किसी खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed