{"_id":"6144f9251d64c376760d98a7","slug":"cabinet-expansion-will-happen-soon-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: जल्द होगा कैबिनेट विस्तार, पीएम मोदी ने लगाई मुहर, कई मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: जल्द होगा कैबिनेट विस्तार, पीएम मोदी ने लगाई मुहर, कई मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी
Sat, 18 Sep 2021 01:58 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 18 Sep 2021 01:58 AM IST
सार
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जहां तक कृषि कानूनों को लेकर किसानों द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन की बात है, कांग्रेस ने इस आंदोलन को हवा दी है। हरियाणा में बीजेपी की सरकार है इसलिए हरियाणा को टारगेट बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर लोगों को तीनों कानूनों की जानकारी नहीं है। वहीं, दिल्ली और हरियाणा के मध्य पानी के मुद्दे पर मनोहर लाल ने कहा कि विरोधी केवल हवा में ही बातें करते हैं, हमने कभी भी दिल्ली का पानी नहीं रोका है।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा मंत्रिमंडल में जल्द बदलाव के साथ-साथ विस्तार होने वाला है। सरकार की तरफ से इसके लिए पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस पर मुहर लगा दी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खुद इसके संकेत दिए हैं। प्रदेश में भाजपा-जेजेपी की सरकार बने हुए दो साल होने वाले हैं। अभी दो मंत्रियों के लिए पद खाली हैं। इनमें से एक पद भाजपा और दूसरा जजपा को मिलना है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- हरियाणा सरकार ने हाईकोर्ट में दाखिल किया जवाब: कहा- एसडीएम के इशारे पर किसानों का सिर फोड़ने की बात सही नहीं
विज्ञापन
पिछले काफी समय से जजजा के विधायक भी मंत्री बनने के लिए पार्टी पर लगातार दबाव बना रहे हैं। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल भाजपा दिग्गजों के साथ कई दौर की बैठकें पहले भी कर चुके हैं। इनमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष समेत गृह मंत्री अमित शाह शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
देखें वीडियो- जेजेपी संस्थापक अजय चौटाला ने कहा, दुष्यंत क्यों दें इस्तीफा, सांसदों से मांगों
नेताओं के मसवरे के बाद मंत्रिमंडल फेरबदल व दो नए मंत्री बनाने का पूरा खाका तैयार किया गया है। इसके साथ ही संघ के आला नेताओं को भी साधा गया है। दो नए मंत्री बनने में अब किसकी किस्मत खुलती है यह देखने की बात होगी। वहीं, कुछ मंत्रियों के मंत्रालय में बदलाव के साथ छुट्टी करने की भी चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं। हालांकि, क्षेत्र और जातिवर्ग को देखते हुए भी मंत्रिमंडल में विस्तार होना है। इस बारे में चंडीगढ़ में एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि दिल्ली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा हुई है।