फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cabinet expansion could not take place

Chandigarh News: नहीं हो सका मंत्रिमंडल का विस्तार

Sun, 17 Mar 2024 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Cabinet expansion could not take place
शपथ ग्रहण समारोह के लिए पहुंच गया था पुलिस का अमला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आचार संहिता लागू हो गई, मगर हरियाणा सरकार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं कर पाई। शनिवार को पूरे दिन उहापोह की स्थिति बनी रही। सूचना मिली कि 11 बजे विस्तार होगा। राजभवन के बाहर चहलकदमी शुरू हो गई। चंडीगढ़ पुलिस को भी मंत्रिमंडल विस्तार की जानकारी दी गई थी। इसी के चलते पुलिस अधिकारी भी अपनी पूरी तैयारी के साथ पहुंचे थे। राजभवन के सामने बैरिकैडिंग कर दी गई। फिर सूचना मिली कि दो बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। राजभवन के बाहर मीडिया की भीड़ जुट गई। कुछ विधायक भी पहुंचे, मगर शपथ ग्रहण समारोह नहीं हुआ। हालांकि समारोह के बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई थी। मगर आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सुबह नौ बजे से अफसर तैयार बैठे थे कि शपथ ग्रहण समारोह होना है और इस बारे में मुख्य सचिव की ओर से उन्हें सूचित किया जाएगा।

चंडीगढ़ पुलिस से जुड़े अफसरों ने भी बताया कि उन्हें आधिकारिक तौर पर सूचित किया गया था शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह होना है। इसलिए वह पूरी तैयारी के साथ आए थे। राजभवन के बाहर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात था। करीब 12 बजे अर्द्धसैनिक बल की एक टुकड़ी भी आई, मगर कोई हलचल नहीं होने की वजह से उसे वापस भेज दिया गया। करीब 12 बजे मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद भी राजभवन पहुंचे। उनके पहुंचने के बाद अटकले तेज हो गई हैं कि शपथ ग्रहण समारोह होगा। भाजपा के विधायक सुधीर सिंगला भी पहुंचे और उन्होंने बयान भी दिया कि उन्हें 11 बजे राजभवन पहुंचने की सूचना दी गई थी। तीन बजे भारत के चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस थी। ऐसे में सूचना आई कि उससे पहले शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है, मगर करीब तीन बजे राज्यपाल भी एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। उनके रवाना होने के बाद तय हो गया था कि अब शपथ ग्रहण समारोह नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed