फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   buying of electricity and land now expensive

पंजाब में आज से बिजली बिल महंगे, जमीन खरीद पर फीस

Wed, 01 Jul 2015 09:21 AM IST
दविंदर पाल सिंह/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
दविंदर पाल सिंह/अमर उजाला, मोगा(पंजाब) Updated Wed, 01 Jul 2015 09:21 AM IST
विज्ञापन
buying of electricity and land now expensive

बिजली पांच फीसदी और और जमीन की खरीद महंगी हो जाएगी। इसकी अधिसूचना जारी हो गई है। पंजाब इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड (पीआइडीबी) प्रबंधक निर्देशक ने राज्य के डिप्टी कमिश्नरों को प्रदेश सरकार के वित्त विभाग की तरफ से 25 जून को जारी नोटिफिकेशन की कापी भेजी है।

विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि बिजली बिल पर 5 प्रतिशत और जमीन की खरीद पर 1 प्रतिशत बुनियादी ढांचा फीस (आईडी फीस) की वसूली कर पीआइडीबी के एचडीएफसी बैंक खाते में जमा कराई जाए। इसमें कहा गया है कि पंजाब इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एक्ट 2002 की धारा 25(4) 25 (5) जरिये संशोधित आर्डिनेंस अनुसार राजस्व विभाग पंजाब की तरफ से अचल संपत्ति की खरीद समय 1 प्रतिशत दर के साथ संबंधित से वसूली की जाए। पंजाब सरकार के वित्त विभाग की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में खून के रिश्तों में जमीन ट्रांसफर कराने वालों को यह छूट दी गई है।
विज्ञापन


अधिसूचना में बिजली बिल पर 5 प्रतिशत बुनियादी ढांचा फीस वसूलने की हिदायत दी गई है। पत्र के जरिये राजस्व विभाग अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि बुनियादी ढांचा फीस के लिए अपने क्षेत्र की एचडीएफसी बैक शाखा में नया खाता खुलवा कर यह फीस जमा कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मद के तहत वसूली गई फीस का रिकार्ड भी अलग रखने के लिए कहा गया है। गौरतलब है कि सरकार ने तकरीबन डेढ़ माह पहले खून के रिश्तों में पावर ऑफ  अटार्नी के अलावा जमीन ट्रांसफर करने के लिए ली जाने वाली रजिस्ट्रेशन और स्टांप फीस माफ करने का ऐलान किया था। लेकिन सरकार ने यह नोटिफिकेशन अब तक जारी नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed