{"_id":"709016e7feaf237ea6d37fee7f7c58dd","slug":"buy-potato-and-onion-from-mobile-van-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज छह सेक्टरों में आलू प्याज बेचेगी मोबाइल वैन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज छह सेक्टरों में आलू प्याज बेचेगी मोबाइल वैन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 15 Jul 2014 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी प्रशासन के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से बुधवार को शहर के छह सेक्टरों के अलावा मलोया कालोनी और मलोया गांव में मोबाइल वैन के माध्यम से नो प्राफिट नो लॉस बेसिस पर सस्ता आलू और प्याज बेचा जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए दो मोबाइल वैन होंगी। यूटी के प्रशासक शिवराज पाटिल के आदेश पर प्रशासन मोबाइल वैन के माध्यम से सस्ता आलू और प्याज बेच रहा है। पिछले सप्ताह भी शहर के अलग अलग स्थानों में मोबाइल वैन से आलू और प्याज बेचा गया था।
विज्ञापन
पहली मोबाइल वैन
यह सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक सेक्टर-30 डी की मार्केट, दोपहर 2 से 4 बजे तक सेक्टर-20 डी की मार्केट, 4 से 6 बजे तक सेक्टर-21 डी की मार्केट और फिर 6 से 8 बजे तक सेक्टर-18 सी की मार्केट में खड़ी होगी।
विज्ञापन
दूसरी वैन
सुबह 10 से 12 बजे तक मलोया कालोनी की मार्केट, दोपहर 2 से 4 बजे तक गांव मलोया में स्कूल के पास, 4 से 6 बजे तक सेक्टर-39 डी और शाम 6 से 8 बजे तक सेक्टर-40 सी में खड़ी रहेगी।