फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bus hit rehra in amritsar in, 9 people dead

अमृतसर में दर्दनाक बस हादसा, 9 लोगों की मौत

Thu, 31 Dec 2015 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Thu, 31 Dec 2015 09:38 AM IST
विज्ञापन
bus hit rehra in amritsar in, 9 people dead

पंजाब के अमृतसर में तेज रफ्तार आ रही बस ने पीटर रेहड़े (कुड्डके) को टक्कर मार दी। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। घटना कस्बा मेहता के गांव जीवन पंधेर की है। टक्कर इतनी तेज थी कि पीटर रेहड़ा सड़क से नीचे उतरकर पलट गया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मरने वाले सभी मजदूर थे और मजदूरी कर घर लौट रहे थे।

विज्ञापन


मृतकों में से अभी तक किसी की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे में 8 लोग गंभीर रुप से जख्मी हैं, जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है। उनकी हालत में नाजुक बनी हुई है। डीसी रवि भगत ने कहा कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि दो की अस्पताल ले जाने पर मौत हो गई थी। वहीं दो लोग गंभीर जख्मी है।
विज्ञापन


इसके अलावा नौ लोगों को भी चोटें लगी है और उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को विभिन्न अस्पतालों में पहुंचाया। इनमें से 15 साल का जसविंदर सिंह, एक महिला सोनिया गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल हैं। उनकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काम से घर से लौट रहे थे मजदूर

bus hit rehra in amritsar in, 9 people dead

जानकारी के मुताबिक इस समय मटर की तुड़ान का सीजन है। गांवों से महिलाओं, पुरुष और बच्चे मटर तोडऩे के लिए जाते हैं। गांव कोटली भोले शाह से एक कुड्डका चालक गांवों से मजदूरों को ले जाता था और शाम को वापस लाता था।

13 महिलाएं 5 पुरुष और दो-तीन बच्चे कुड्डके पर बैठकर मजदूरी के लिए गए। शाम करीब 6.15 बजे जब वे वापस लौट रहे थे तो पीछे से आ रही सचदेवा कंपनी की बस ने टक्कर मार दी।

बस की स्पीड ज्यादा थी इसलिए पीटर रेहड़ा पलट गया। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। बस चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed