{"_id":"6578b43203d91e820d058aa7","slug":"bureau-is-preparing-intelligence-report-of-people-engaged-in-illegal-mining-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-304871-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: अवैध खनन में जुटे लोगों की खुफिया रिपोर्ट तैयार कर रहा ब्यूरो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: अवैध खनन में जुटे लोगों की खुफिया रिपोर्ट तैयार कर रहा ब्यूरो
विज्ञापन
एनफोर्समेंट ब्यूरो ने दस जिलों में चलाया चेकिंग अभियान, 52 वाहन जब्त
गृह मंत्री अनिल विज ने ब्यूरो को अवैध खनन के खिलाफ अभियान तेज करने के दिए निर्देश
चंडीगढ़। हरियाणा राज्य में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए हरियाणा राज्य प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) ब्यूरो (एचएसईएनबी) ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अवैध खनन से जुड़े लोगों के बारे में ब्यूरो खुफिया रिपोर्ट तैयार कर रहा है। इसमें भूमिगत खनन के साथ-साथ खुली सतह पर खनन की जानकारी एकत्रित की जा रही है। इसी रिपोर्ट के आधार पर 11, 12 दिसंबर को दोनों दिन ब्यूरो और पुलिस के 480 जवानों की 51 टीमों ने 11 जिलों में जांच अभियान चलाया। इस दौरान कुल 358 वाहनों की जांच की गई। इनमें से अवैध खनन में लगे 22 हाइवा, डंपर, पांच जेसीबी, पोकलेन एक्सकेवेटर और ट्रैक्टर-ट्रॉली, ओवरलोडेड वाहनों सहित 52 वाहनों को जब्त किया।
इस संंबंध में मंगलवार को यहां प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने ब्यूरो के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए। विज ने बताया कि रेत खनन के लिए पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, पलवल और पत्थर खनन के लिए नूंह, भिवानी व चरखी दादरी में छापे मारे गए। विज ने कहा कि भविष्य में परिवहन, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, बिजली और सिंचाई विभाग के अलावा अन्य विभागों के सहयोग से अभियान शुरू किए जाएंगे। उन्होंने इस संबंध में अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों को चेतावनी दी कि वे गलत काम करना छोड़ दें अन्यथा उनके खिलाफ प्रवर्तन ब्यूरो की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार की ओर से प्रदेश के सभी 22 राजस्व जिलों में इकाइयां बनाई गई हैं। हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो के एडीजीपी डॉ. एएस चावला ने कहा कि जिला खनन अधिकारियों के समन्वय में विभिन्न टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं।