फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bumper Vacancies in punjab government, recruitment process Soon

सरकारी कर्मचारी बनने का मौका, भर्ती प्रक्रिया जल्द

Fri, 27 Jun 2014 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 27 Jun 2014 10:06 PM IST
विज्ञापन
Bumper Vacancies in punjab government, recruitment process Soon

सरकारी कर्मचारी बनना चाहते हैं तो तैयार रहें। पंजाब के विभिन्न सरकारी विभागों में 600 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। पंजाब सरकार ने बोर्ड को क्लर्कों के 600 पद भरने के लिए कहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अगले कुछ समय इससे संबंधित प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी। इससे पहले पंजाब के विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त पड़े क्लर्कों के 1281 पदों पर नियुक्ति के लिए भर्ती प्रक्रिया पूरी हो गई है। एसएसएस बोर्ड, पंजाब द्वारा की गई इस भर्ती से संबंधित मेरिट सूची शुक्रवार को जारी कर दी गई।
विज्ञापन


इसके बाद संबंधित विभागों और सफल उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र एक सप्ताह के भीतर भेज दिए जाएंगे। मेरिट सूची बोर्ड की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गई है। पंजाब में यह 1981 के बाद की सबसे बड़ी भर्ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दशक की सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रिया

Bumper Vacancies in punjab government, recruitment process Soon

1981 में करीब 1400 क्लर्कों की भर्ती हुई थी। उसके बाद अब इतने बड़े स्तर पर नियुक्तियां हुई हैं। इनमें से कुछ पद बैकलॉग से संबंधित हैं। करीब 200 ऐसे पद हैं, जिनसे संबंधित उम्मीदवारों के रिजल्ट घोषित नहीं किए गए हैं, क्योंकि उनकी ग्रेजुएशन की डिग्रियां पंजाब से बाहर की यूनिवर्सिटीज की हैं।

इन डिग्रियों का वेरीफिकेशन यूजीसी से करवाने के बाद ही संबंधित सफल उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। इस प्रकार पंजाब के विभिन्न विभागों में क्लेरिकल स्टाफ की कमी कुछ समय में दूर हो सकती है। इससे विभागों के काम में तेजी आने की संभावना है।

स्पोर्ट्स एवं हैंडीकैप कैटेगरी मेरिट सूची कुछ समय बाद

Bumper Vacancies in punjab government, recruitment process Soon

भर्ती की यह प्रक्रिया 2013 में शुरू हुई थी, जो कि पंजाबी टाइप टेस्ट और काउंसलिंग के बाद पूरी हो गई। शुक्रवार को इसका नतीजा घोषित कर दिया गया।

बोर्ड के चेयरमैन संता सिंह उमैदपुरी के अनुसार अलग-अलग विभागों से आई मांग के अनुसार भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई है। बैकलॉग के भी करीब साढ़े छह सौ पद थे। इनमें से कुछ को भर दिया गया है। हालांकि स्पोर्ट्स एवं हैंडीकैप कैटेगरी के उम्मीदवारों की नियुक्तियों से संबंधित मेरिट सूची कुछ समय बाद जारी की जाएगी।

बोर्ड चेयरमैन उमैदपुरी के अनुसार स्पोर्ट्स कैटेगरी का नतीजा खेल विभाग से उम्मीदवारों के सर्टिफिकेटों और हैंडीकैप वर्ग का परिणाम मेडिकल आधार पर छूट से संबंधित प्रमाण पत्रों के वेरीफिकेशन के बाद जारी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed