फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bumper job in indian army, open recruitment from 1 july

भारतीय सेना में खुली भर्ती का मौका, कल से तैयार रहें

Tue, 30 Jun 2015 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Tue, 30 Jun 2015 10:17 AM IST
विज्ञापन
bumper job in indian army, open recruitment from 1 july

अगर आप भारतीय सेना में जाकर देश सेवा करना चाहते हैं तो तैयार हो जाएं। दरअसल 1 जुलाई से 10 जुलाई तक हिसार के महाबीर स्टेडियम में 5 जिलों की सेना भर्ती होगी।

विज्ञापन


हिसार कैंट के भर्ती निदेशक आर. रंजन ने बताया कि भर्ती से हिसार, जींद, फतेहाबाद, सिरसा के युवाओं को मौका मिलेगा। सभी जिलों की तहसीलों के युवाओं को अलग-अलग दिनों में भर्ती के लिए मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन


सेना भर्ती रैली में सोल्जर जीडी, क्लर्क, सोल्जर ट्रेडमैन, हाउस कीपर व हेयर ड्रेसर के पदों के लिए होगी।  जुलाई को भर्ती में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व चंडीगढ के एजुकेशन हवलदारों की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है 1 से 10 तक होने वाली भर्ती का शेड्यूल

bumper job in indian army, open recruitment from 1 july

सेना भर्ती के शेड्यूल के तहत 1 जुलाई को हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व चंडीगढ के एजुकेशन हवलदारों की भर्ती की जाएगी। इसी प्रकार 2 जुलाई को सिरसा जिला की सिरसा व डबवाली तहसीलों के युवाओं की भर्ती की जाएगी। 3 जुलाई को सिरसा जिला की बाकी तहसीलों के युवाओं को भर्ती का मौका दिया जाएगा।

4 जुलाई को जिला जींद के जींद व सफीदों तहसील के युवाओं की भर्ती होगा, 5 जुलाई को जींद जिला की बाकि तहसीलों के युवाओं की भर्ती होगी। 7 जुलाई को हिसार जिले के हिसार व आदमपुर तहसील के युवाओं को सेना में भर्ती होने का मौका दिया जाएगा।

हिसार जिले की बाकी तहसीलों के युवाओं को 8 जुलाई को भर्ती में भाग लेने का मौका दिया जाएगा। 9 जुलाई को फतेहाबाद जिला की फतेहाबाद व टोहाना तहसील के युवाओं को भर्ती में शामिल होने का मौका मिलेगा तथा 10 जुलाई को फतेहाबाद की बाकी बची तहसीलों के युवाओं की भर्ती होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed