फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bumper government job in UT, job recruitment from next month

सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 300 पदों पर भर्ती, तैयार रहें

Tue, 29 Sep 2015 05:25 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 29 Sep 2015 05:25 PM IST
विज्ञापन
bumper government job in UT, job recruitment from next month

अगले महीने यूटी प्रशासन 300 से अधिक सी कैटेगरी के पदों पर भर्ती करने जा रहा है। कई साल बाद यूटी प्रशासन में इतने बड़े स्तर पर स्थायी भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन


यूटी फाइनेंस डिपार्टमेंट की मंजूरी के बाद क्लर्क और स्टेनोग्राफर की भर्ती प्रक्रिया अगले महीने से शुरू कर दी जाएगी। अक्तूबर के पहले सप्ताह में यूटी प्रशासन पदों के लिए विज्ञापन जारी कर देगा। नए साल तक प्रशासन सी कैटेगरी के सभी पदों को भरने की तैयारी में है।
विज्ञापन


300 क्लर्क और स्टेनोग्राफर की भर्ती कॉमन कैडर के तहत की जाएगी। करीब एक साल से भर्ती का मामला लटका हुआ था। यूटी प्रशासन के एक आला अधिकारी के अनुसार कॉमन कैडर में किसी भी कर्मचारी का यूटी प्रशासन के अधीन किसी भी विभाग में तबादला किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले यूटी प्रशासन में क्लर्क और स्टेनोग्राफर की भर्ती एक तय विभाग के लिए होती थी जिससे कर्मचारी को पूरी सर्विस एक ही विभाग में करनी पड़ती थी।

क्लर्क स्तर पर भर्ती लिखित परीक्षा की मेरिट पर होगी

bumper government job in UT, job recruitment from next month

अधिकारियों के अनुसार एस्टेट ऑफिस, डीसी ऑफिस, आरएलए जैसे विभागों में साल से एक ही कर्मचारी रहने से भ्रष्टाचार फैल रहा था। कॉमन कैडर होने से कर्मचारियों को 3 से 5 साल बाद दूसरे विभागों में भेजा जा सकेगा। नई भर्ती में दो साल तक कर्मचारियों को बेसिक सैलरी मिलेगी।
 
इंटरव्यू खत्म मेरिट पर भर्ती: भर्ती को पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने इंटरव्यू खत्म कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार क्लर्क स्तर पर भर्ती लिखित परीक्षा की मेरिट पर होगी। स्टेनोग्राफर के लिए कंप्यूटर टेस्ट लिया जाएगा। प्रशासन ने भर्ती की जिम्मेदारी डीपीआई (स्कूल) को सौंपी है।

520 कांस्टेबलों की भी होगी भर्ती:
चंडीगढ़ पुलिस में भी 520 कांस्टेबलों की भर्ती का प्रपोजल तैयार हो चुका है। अक्तूबर के अंत तक कांस्टेबल भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा।

सर्वजीत सिंह, वित्त सचिव, यूटी  ने बताया कि 300 क्लर्क और स्टेनोग्राफर की भर्ती की फाइल अप्रूवल कर भेज दी गई है। अगले कुछ दिनों में विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed