फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bullion market busy on Pushya Nakshatra, huge shopping happening before the festival

Chandigarh News: पुष्य नक्षत्र पर सर्राफा बाजार में रौनक, त्योहार से पहले जमकर हो रही खरीदारी

Sat, 04 Nov 2023 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Bullion market busy on Pushya Nakshatra, huge shopping happening before the festival
चंडीगढ़। इस वर्ष दिवाली से पहले खरीदारी के महामुहूर्त पुष्य नक्षत्र का संयोग बन रहा है। 4 नवंबर को सुबह आठ बजे से पुष्य नक्षत्र की शुरुआत होगी जो अगले दिन रविवार को सुबह 11 बजे तक रहेगा। ज्योतिषियों के अनुसार दोनों ही दिन नए कार्य की शुरुआत, भूमि, भवन, वाहन, सोने चांदी के आभूषण, बही खाते आदि की खरीदी के लिए सर्वश्रेष्ठ हैं। इस लेकर शहर के सर्राफा बाजार में खास तैयारी की गई है। ग्राहकाें को आकर्षित करने के लिए ज्वैलरी बाजार में विभिन्न ऑफर भी दिए जा रहे हैं। आभूषण कारोबारियों का कहना है कि इस बार बाजार में दिवाली से पहले ही रौनक आ गई है। कहीं भी मंदी नहीं है। लोग जमकर सोने-चांदी और डायमंड की खरीदारी कर रहे हैं। सेक्टर-35सी स्थित सुंदर ज्वैलर्स के एमडी महेन्द्र खुराना ने बताया कि इस बार दिवाली से पहले ही लोग सोने-चांदी की खरीदारी कर रहे हैं। इससे सर्राफा बाजार में काफी रौनक है। महेन्द्र ने बताया कि सोने-चांदी के सिक्कों के साथ ही डायमंड के आभूषण की मांग तेजी से बढ़ी है। उनके शोरूम में सोने की 10 हजार और चांदी की पांच हजार से सिक्के की खरीद पर ग्राहकों को कूपन दिया जा रहा है। वहीं, सेक्टर-22डी के सुनार द ज्वैलर्स के ओनर अनिल गोयल का कहना है कि लोगों पर महंगाई को कोई असर नहीं है। उनकी मांग को ध्यान में रखकर ही जीरो मेकिंग चार्ज का ऑफर दिया जा रहा है। इसके साथ ही डायमंड ज्वैलरी पर 50 प्रतिशत की फ्लैट छूट दी जा रही है।
विज्ञापन

वहीं, सेक्टर-22डी के पीपी ज्वैलर्स के संचालक विकास गर्ग का कहना है कि इस त्योहार पर लोग शुभ मुहुर्त के अनुसार सोने-चांदी की खरीद कर रहे हैं। ऐसे में आभूषण की प्री बुकिंग कराकर मुख्य अवसरों पर डिलीवरी ली जा रही है। सेक्टर- 34 स्थित शाम ज्वैलर्स के ओनर गगन खुराना ने बताया कि एंटीक आभूषणों की मांग बढ़ी है। युवतियों को टेंपल ज्वेलरी ज्यादा पसंद आ रही है।
विज्ञापन


इनसेट-
क्या है धार्मिक महत्व, आप भी जान लें
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नक्षत्र के स्वामी शनि ग्रह हैं और इसके देवता गुरु माने जाते हैं। इन दोनों ग्रहों के शुभ प्रभाव के कारण इसमें खरीदारी और मांगलिक कार्य करना श्रेष्ठ माना जाता है। इससे देवी लक्ष्मी की कृपा बरसने से धन-दौलत में वृद्धि होती है। सेक्टर-18 के श्री राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी पंडित डॉ. लाल बहादुर दुबे ने बताया शास्त्रों के अनुसार पुष्य योग में आभूषण, वस्त्र, भूमि, वाहन खरीदने के अलावा बिजनेस और नौकरी की शुरुआत के लिए शुभ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed