{"_id":"4631b5572e53c3ee99e7b1691d445ea2","slug":"buffalo-four-million-annually-earns","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोटे का पे-पैकेज कंपनी के सीईओ के बराबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोटे का पे-पैकेज कंपनी के सीईओ के बराबर
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 18 Feb 2014 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रोग्रेसिव पंजाब एग्रीकल्चर समिट में लगी प्रदर्शनी में एक मुराह नस्ल का युवराज नाम का झोटा (भैंसा) आया है। जिसकी कीमत दो करोड़ रुपये है। झोटे की सालाना पे-पैकेज की बात करें, तो किसी मल्टीनेशनल कंपनी के सीईओ को भी मात दे दे। उसकी सालाना आमदनी चालीस लाख रुपये है।
युवराज के मालिक कर्मवीर ने बताया कि वह कुरुक्षेत्र के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि युवराज पांच साल से ऑल इंडिया चैंपियन है।
आंध्र प्रदेश की पार्टी ने उनके झोटे के लिए दो करोड़ की बोली लगाई थी। परंतु उन्होंने इसे बेचा नहीं। उन्होंने बताया कि इसके सीमेन से उन्हें चालीस लाख की आमदनी होती है।
सीमेन हरियाणा, पंजाब और यूपी जाता है। सीमेन देने की प्रक्रिया सीआईआरबी हिसार में होती है। एक प्रक्रिया में 800 बच्चों की उत्पति करता है।
प्रत्येक बच्चे से उन्हें 300 रुपये के हिसाब से भुगतान होता है। उन्होंने बताया कि युवराज रोजाना 20 लीटर दूध पीता है। जबकि चने एवं अन्य चीजें अलग से खिलानी पड़ती हैं।
विज्ञापन
रोजाना का खर्च दो हजार रुपये है। उन्हाेंने बताया कि इसकी मां भी काफी बढ़िया थी। वह 26.400 लीटर दूध देती थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने इसे बच्चे की तरह रखा हुआ है।