फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   seventh day of Budget Session of Haryana Vidhansabha Update news

हरियाणा का बजट सत्र: विधायक रामकुमार गौतम बोले- नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग भ्रष्टाचार का अड्डा, इसे बंद करो

Tue, 15 Mar 2022 12:34 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 15 Mar 2022 12:34 PM IST
सार

कांग्रेस विधायक शीशपाल केहरवाला ने सदन में पीएम फसल बीमा योजना का मुद्दा उठाया। उन्होंने असंसदीय शब्द का इस्तेमाल योजना को लेकर किया। जिस पर कृषि मंत्री जेप दलाल भड़क गए।

विज्ञापन
seventh day of Budget Session of Haryana Vidhansabha Update news
बजट सत्र के दौरान लंच करते सीएम मनोहर लाल और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान माहौल गरमाया रहा। सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक अनेक बार आमने-सामने आए। मंत्रियों की नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा और कांग्रेस विधायकों के साथ तीखी नोकझोंक हुई। हुड्डा ने कृषि मंत्री जेपी दलाल को शिष्टाचार का पाठ पढ़ाया। सदन में पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा भी खूब गूंजा। 

विज्ञापन


बजट में एससी-बीसी के लिए खास प्रावधान न होने पर कांग्रेस विधायक सदन से वॉकआउट कर गए। जजपा विधायक रामकुमार गौतम ने कहा कि नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग भ्रष्टाचार का अड्डा है। इसे बंद करो। प्रदेश में विक्रम सिंह जैसे अनेक डीटीपी हैं। उन्होंने लूट मचाई हुई है। सरकार अगर भ्रष्टाचार को खत्म कर दे तो प्रदेश का राजस्व घाटा व कर्ज पूरा खत्म हो जाएगा। सरकार पुरानी पेंशन योजना को बहाल करे।
विज्ञापन


निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने भी पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि विधायक शपथ लेते ही साठ हजार पेंशन का पात्र बन जाता है। कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना सरकार लागू क्यों नहीं कर रही। विधायकों की पेंशन का मुद्दा उठाने पर अन्य विधायकों ने कुंडू को घेरा। कुंडू बोले कि वे अपने साथियों की पेंशन बंद नहीं करवाना चाहते, कर्मचारियों की शुरू कराना चाहता हूं। कांग्रेस विधायक शकुंतला खटक ने कहा कि बजट में एससी-बीसी के लिए कुछ नहीं है। बजट से इन वर्गों का नाम ही मिटा दिया, इसलिए वह वॉकआउट करती हैं। हुड्डा ने उनका साथ दिया और कहा कि सभी विधायक वॉकआउट करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस विधायक वरुण चौधरी ने सरकार को स्वतंत्रता सेनानी सम्मान समिति का गठन न करने पर घेरा। वरुण बोले कि आजादी के अमृत महोत्सव पर सरकार आजादी दिलाने वालों को ही भूल गई है। आजाद हिंद फौज के 250 सेनानियों को प्रशासन ढूंढ ही नहीं पाया। एससी वर्गों के लिए विभिन्न मदों में आवंटित राशि में से एक रुपये भी खर्च नहीं हुआ। सरकार 60-70 की उम्र में नंबरदारों को क्या बार्डर पर भेजने वाली है, जो उनकी स्वास्थ्य जांच करा रही। सरकार पुरानी पेंशन योजना को बहाल करे।

निर्दलीय विधायक धर्मपाल गोंदर ने भी एससी वर्ग की अनदेखी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बजट में एससी के लिए कोई नई योजना नहीं है, न ही विशेष रूप से कोई बजट आवंटित किया है। इससे समुदाय में निराशा है। उन्हें बजट से काफी उम्मीदें थी।

फसल बीमा योजना पर हुआ हंगामा
कांग्रेस विधायक शीशपाल केहरवाला ने सदन में पीएम फसल बीमा योजना का मुद्दा उठाया। उन्होंने असंसदीय शब्द का इस्तेमाल योजना को लेकर किया। जिस पर कृषि मंत्री जेप दलाल भड़क गए। डिप्टी स्पीकर ने उनके कहे शब्द को कार्यवाही से निकलवा दिया। दलाल भी पूर्व कांग्रेस सरकार को लेकर कुछ असंसदीय शब्द बोले गए, जिस पर भूपेंद्र हुड्डा ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान भाजपा व कांग्रेस विधायकों में तीखी बहस व छींटाकशी हुई। हुड्डा ने कहा कि आप मंत्री हैं, शिष्टाचार सीखें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed