फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   budget in chandigarh

चंडीगढ़ के लोग बोले, ऐसा चाहिए बजट

Mon, 17 Feb 2014 11:12 AM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 17 Feb 2014 11:12 AM IST
विज्ञापन
budget in chandigarh

वित्तमंत्री पी चिदंबरम की पोटली से निकलने वाली अंतरिम बजट की राहत का चंडीगढ़ के लोगों को बेसब्री से इंतजार है। चाहे उद्यमी हों या फिर आम आदमी और बिजनेसमैन और प्रोफेशनल, सभी को राहत की उम्मीद है। उम्मीद यह है कि टैक्स और एक्साइज ड्यूटी में इस बजट में राहत मिलेगी।

विज्ञापन


अंतरिम बजट से इंडस्ट्री की उम्मीदें ड्यूटी पर ही लगी हैं। इसके अतिरिक्त सेल्स टैक्स रेट में भी कटौती की उम्मीद है। अंतरिम बजट के माध्यम से उद्यमियों को राहत मिल सकेगी। टैक्स और ड्यूटी में कटौती के लिए पहले भी उम्मीद की जाती रही है।
विज्ञापन

पिकेंदर पाल सिंह, रीजनल डायरेक्टर, सीआईआई नार्दर्न रीजन

आईटी सेक्टर भी आम बजट में काफी उम्मीद लिए बैठे हैं। हमको यह भी उम्मीद है कि टैक्स की छूट सीमाओं को भी बढ़ाया जाएगा। आईटी इंडस्ट्री के लिए सॉफ्टवेयर एक्सपोर्ट में थोड़ी राहत मिले तो अच्छा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ध्रुव पांडे, आईटी प्रोफेशनल

आम बजट में टैक्स की छूट की सीमाओं में वृद्धि हो सकती है। व्यापारियों और बिजनेसमैन के साथ आम आदमी को भी इससे काफी राहत मिल सकती है। यही नहीं, सरचार्ज ड्यूटी को कम किया जाए तो बेहतर होगा। अभी यह एक करोड़ से ज्यादा कमाई पर दस फीसदी है।
एके चड्ढा, चार्टर्ड एकाउंटेंट

फिलहारल जो बजट आने वाला है वह बजट आम आदमी को राहत देने वाला ही होगा। सेल्स टैक्स में छूट और ड्यूटी में छूट मिल सकती है। जून-जुलाई में आने वाला बजट अहम होगा।
चरंजीव सिंह, व्यापारी

वैसे तो अंतरिम बजट कुछ समय के लिए है। फिर भी टैक्स की सीमाओं में छूट और ड्यूटी को लेकर उम्मीद है। जहां तक इंश्योरेंस बिल, जीएसटी और डीटीसी का सवाल है तो उस पर शायद ही चरचा हो।

कमल गुलाटी, अधिकारी, वीडियोकान

अंतरिम बजट में टैक्स छूट की सीमा में बदलाव और ड्यूटी को लेकर आशाएं हैं। केंद्र सरकार द्वारा पेश किए जाने वाले इस बजट में उद्यमियों को राहत मिल सकती है।
मनमोहन सिंह, चेयरमैन, सीआईआई चंडीगढ़ काउंसिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed