आम बजटः चुनावी साल में केंद्र से ‘मनोहर’ सौगातों की आस, मिल सकता है बड़ा तोहफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार के आम बजट से हरियाणा को बड़ी आस है। चूंकि हरियाणा के लिए यह चुनावी वर्ष है, इसलिए प्रदेश उम्मीद कर रहा है के केंद्र के पिटारे से इस बजट में सूबे के लिए ‘मनोहर’ सौगातें मिले। मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल समेत सभी मंत्री प्रदेश के लिए अच्छे बजट की आस कर रहे हैं। इसके अलावा शहरी और ग्रामीण विकास के लिए भी अच्छा बजट मिल सकता है।
करीब तीन महीने बाद हरियाणा में विधानसभा के चुनाव है। जिसे लेकर हरियाणा सरकार पूरी तरह चुनाव मोड में है। सरकार चाहती है कि उनके आगामी चुनावी अभियान को अब यदि केंद्र के बजट से कुछ और मजबूती मिल जाए तो सोने पर सुहागा हो जाएगा। सरकार चाहती है कि केंद्र हरियाणा के लिए किसी बड़े प्रोजेक्ट की घोषणा करे। ताकि प्रदेश की जनता को इस प्रोजेक्ट का बड़ा लाभ भी मिल सके।
उधर, हरियाणा का फोकस इन दिनों शहरी और ग्रामीण विकास की ओर भी जबदस्त तरीके से हैं। प्रदेश में इसी से संबंधित कई केंद्र प्रायोजित परियोजनाएं जैसे अमरूत योजना, प्रधानमंत्री सिंचाई योजना, स्मार्ट सिटी योजनाएं ऐसी हैं जिन पर काम चल रहा है। सरकार को उम्मीद है कि इन परियोजनाओं के लिए भी इस बार आम बजट में अत्यधिक बजट का प्रावधान हो, जिससे इन परियोजनाओं को भी रफ्तार मिल सके।
इसके अलावा हरियाणा कई रेल परियोजनाएं भी हैं, जिन पर काम चल रहा है। सरकार ने इन परियोजनाओं को गति देने के लिए एक अलग इकाई का भी गठन कर रखा है।
प्रदेश को उम्मीद है कि इन रेल परियोजनाओं के लिए भी इस बजट में अच्छा खासा प्रावधान रहेगा। जिससे ये परियोजनाएं भी जल्द सिरे चढ़े पाएंगी। इसके अलाव प्रदेश सरकार को उद्योगों के लिए भी बडे़ विशेष पैकेज मिलने की उम्मीद है, जिससे उद्योगों को और मजबूती मिले।
किसानों की आय दोगुनी करने को मांगी योजनाएं : मनोहर
प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आम बजट को लेकर हरियाणा को भी बड़ी उम्मीदें हैं। उनके अनुसार अभी तक मोदी सरकार के जितने भी बजट पेश हुए हैं, उन सभी में हर वर्ग के कल्याण के लिए बहुत कुछ रहा है। हालांकि बजट में क्या हो सकता है, इसका अंदेशा तो नहीं लगाया जा सकता है, मगर उम्मीद जरूर है कि हरियाणा के लिए केंद्र बहुत कुछ देगा।
उन्होंने कहा कि हमने केंद्र सरकार से ऐसी योजनाओं की मांग की है, जो किसानों की आय दोगुनी करने में मददगार साबित हो। सीएम ने कहा कि इस वक्त केंद्र व प्रदेश का पूरा फोकस किसान कल्याण पर है, हम प्रदेश में किसानों को और समृद्ध बनाने पर पूरा जोर दे रहे हैं, उम्मीद है हमारे प्रयासों में केंद्र की ओर से भी मदद मिलेगी।
मनेठी एम्स का अड़ंगा दूर करने में जुटी सरकार
लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए वन सरकार के सप्लीमेंटरी बजट में देश का 22 एम्स हरियाणा के रेवाड़ी स्थित मनेठी में मिला था। यह प्रदेश के लिए एक बड़ी सौगात थी। लेकिन इस एम्स के लिए जिस जमीन का चयन किया गया था, उस जमीन को लेकर केंद्रीय कमेटी ने रिजेक्ट कर दिया था। जिसके बाद से विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया। लेकिन सरकार अब मनेठी एम्स के प्रोजेक्ट में लगे अड़गे को दूर करने में जुटी हुई है। राज्यमंत्री राव इंद्रजीत इसके लिए पूरी तहर से प्रयासरत है।