{"_id":"d7e4bdba1a82f5f947721d3a9fcfde65","slug":"bsp-punjab-pardhan-jandali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा के पंजाब प्रधान जंडाली को पार्टी से निकाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा के पंजाब प्रधान जंडाली को पार्टी से निकाला
ब्यूरो, अमर उजाला/जालंधर
Updated Fri, 12 Sep 2014 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी के पंजाब प्रधान प्रकाश सिंह जंडाली को उनके पद से हटा कर पार्टी से निकाल दिया गया है। साथ ही मोहाली के जिला प्रधान सोहन सिंह को पदमुक्त कर पार्टी निकाला दिया गया है। जंडाली के स्थान पर राज्यसभा सदस्य अवतार सिंह करीमपुरी को दोबारा प्रधानगी सौंपी गई है। पार्टी प्रवक्ता बलविंदर कुमार ने कहा कि दोनों नेताओं की गतिविधियां पार्टी के खिलाफ थी, इसलिए उनको निकाला गया है।
प्रकाश सिंह जंडाली की बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नरिंदर कश्यप से ठन गई थी, जिस कारण उनकी शिकायत बसपा सुप्रीमो मायावती तक पहुंच गई थी। मामला उस दिन से शुरू हुआ था, जब जालंधर स्थित बसपा के प्रदेश कार्यालय में संगठनात्मक ढांचे का ऐलान किया जाना था। इस बीच वहां पर हंगामा मच गया और नरिंदर कश्यप को सारी कार्रवाई रोकनी पड़ी थी।
इसके बाद प्रकाश सिंह जंडाली को मायावती ने तलब किया था। वहां पर उनको अनुशासन का पाठ पढ़ाया गया था और तत्काल जेएंडके व श्रीनगर में चुनावों के लिए कूच करने के आदेश दिए गए थे।
विज्ञापन
प्रकाश सिंह जंडाली की गतिविधियों की पूरी रिपोर्ट नरिंदर कश्यप ने मायावती को लगातार दी, जिसके बाद शुक्रवार को उनको पार्टी प्रधान के पद से मुक्त कर दिया गया। पार्टी प्रवक्ता बलविंदर कुमार ने इसकी पुष्टि की और कहा कि करीमपुरी को बतौर अध्यक्ष नियुक्ति दी गई है।
बसपा के सीनियर नेता गुरलाल सैला, डॉ. नछत्तर पाल, गुरमेल चुंबर, बलदेव खैहरा, ठेकेदार रजिंदर सिंह, ठेकेदार हरभजन सिंह बजहेड़ी, राजिंदर रीहल, बलविंदर कुमार, कमल देव जंडूसिंघा व पार्टी वर्करों ने अवतार सिंह करीमपुरी को पंजाब प्रधान बनाए जाने के लिए पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी मायावती और राष्ट्रीय महासचिव नरिंदर कश्यप का धन्यवाद किया है। इन नेताओं ने कहा कि करीमपुरी पार्टी के वफादार व संघर्षशील सिपाही हैं और पार्टी की स्थापना से ही इसके लिए काम करते आ रहे हैं। उन्होंने हमेशा पार्टी के लिए समर्पित होकर काम किया है और पार्टी हाईकमान ने उनकी जहां भी ड्यूटी लगाई है, उन्होंने उसे पूरी जिम्मेदारी से निभाया है।