{"_id":"40102cb618e80859167922ea1b3c15c3","slug":"bsp-councilor-says-bansal-and-congress-are-theif","type":"story","status":"publish","title_hn":"...जब पार्षद ने कांग्रेसियों को ‘चोर’ कह डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...जब पार्षद ने कांग्रेसियों को ‘चोर’ कह डाला
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 30 Nov 2013 08:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम चंडीगढ़ के सदन की मर्यादा एक बार फिर तार-तार हो गई। बसपा पार्षद जन्नत जहां और भाजपाइयों ने सदन में खूब नारे लगाए।
विज्ञापन
उन्होंने सांसद बंसल, कांग्रेस पार्टी और कांग्रेसियों को चोर कहा। भाजपाइयों और अकालियों ने भी उनका साथ दिया।
जन्नत जहां ने मुद्दा उठाया कि गांव फैंदा में कांग्रेस समर्थक महेंद्र चौधरी शामलात की जमीन पर झुग्गियां बना रहे हैं। इतना ही नहीं वे फार्म पर अपनी मुहर भी लगवा रहे हैं।
जन्नत ने कहा कि फार्म पर मुहर लगाने का काम सांसद पवन कुमार बंसल की शह पर किया जा रहा है। इस पर डिप्टी मेयर सतीश कैंथ ने कहा कि जिस एरिया में यह काम हो रहा है
विज्ञापन
उसमें वहां की काउंसलर का हाथ है। इससे बसपा पार्षद जन्नत जहां भड़क गईं। जन्नत जहां ने डिप्टी मेयर को कहा, ‘हाउ डेयर यू सेटअप।’
उन्होंने सांसद पवन बंसल और उनकी पार्टी को चोर करते हुए उनकी और अखबार फेंक सदन से जाने लगीं। भाजपा पार्षद उन्हें वापस सदन में ले गए। हंगामे में अकाली और भाजपाइयों ने भी जन्नत का साथ दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि फुटपाथ के लोगों से बात करने के लिए फुटपाथ पर आना पड़ता है। भाजपा पार्षदों ने ‘डिप्टी मेयर माफी मांगो’ के नारे लगाए।
फोटो गैलरी देखें: चंडीगढ़ नगर निगम की हंगामेदार बैठक
तीन एजेंडा पास
नगर निगम सदन की बैठक में मिनेट्स की मंजूरी के बाद चार टेबल एजेंडा लाए गए। रिक्शा चालकों के लिए बायलॉज, नगर निगम में आउटसोर्स, ठेके पर लगे कर्मचारियों को डीसी रेट पर वेतन देने की मंजूरी, रेहड़ी के लिए लाइसेंस देने का प्रस्ताव पास हो गया।
लावारिश पशुओं के एजेंडे पर विपक्षी पार्षद अरुण सूद बहस कर रहे थे। तभी जन्नत जहां ने उक्त मुद्दा उठा दिया और हंगामा हो गया। जब मेयर के कहने पर भी सदस्य नहीं माने तो उन्होंने बैठक स्थगित कर दी।
जन्नत ने हद कर दी: चावला
मेयर सुभाष चावला ने कहा, ‘सदन में भाजपा के पार्षदों के व्यवहार से मेरा मन दुखी है। जन्नत जहां ने तो हद पर कर दी।
उसे गंदी बात कहने का आदत हो गई है। सांसद पवन कुमार बंसल के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। मैं घर से सोचकर चला था कि अगर रात ग्यारह बजे तक भी बैठक चलानी पड़ी तो चलाऊंगा।
शहर के विकास का मामला है। भाजपा ने भी शोर मचाने में उनका साथ दिया। भाजपा के पार्षदों के वार्ड का अधिक एजेंडा था। सब प्लानिंग के तहत हंगामा किया गया।’