{"_id":"10466b7cd21ed5a7dc8b53696e5a1d2c","slug":"bsp-contect-to-voter-for-panchayat-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा ने वोटरों से साधा संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा ने वोटरों से साधा संपर्क
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 11 Dec 2013 11:43 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशियों और उनके समर्थकों का वोटरों से संपर्क साध्ाना तेज हो गया है।
विज्ञापन
बसपा के संयोजक हाफिज अनवर उल हक ने बुधवार को पाटी के वर्करों के साथ पंचायत चुनाव के लिए मौली गांव का दौरा किया।
इस दौरान उन्होंने वोटरों से संपर्क साध पंच पद की प्रत्याशी नाजनीन के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए हक ने कहा कि बसपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है।
उन्होंने लोगों से बसपा समर्थित प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि बसपा हर समय जनता के हक की आवाज उठाती रहेगी।
इस अवसर पर उनके साथ महासचिव संजीव बब्बर, महासचिव मलकीत सिंह, सचिव गिरवर सिंह, महबूब खान, राजपाल सिंह, पारसनाथ, प्रेम चंद, ,शिवराज आदि मौजूद थे।