{"_id":"57cc78964f1c1be206317171","slug":"bsp-chandigarh-bsp-leader-jannat-jaha-anwarul-haq-chandigarh-bsp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पहले से सिकुड़ रही बसपा को बड़ा झटका, पार्षद समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले से सिकुड़ रही बसपा को बड़ा झटका, पार्षद समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 05 Sep 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
पार्षद नरेश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस पार्टी ने बहुजन समाज पार्टी को जोरदार झटका दिया है। वार्ड नंबर-19 के पार्षद नरेश कुमार रविवार को अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। कांग्रेस भवन सेक्टर- 35 में आयोजित एक कार्यक्रम में आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव व चंडीगढ़ के इंचार्ज हरीश चौधरी, पूर्व केंद्रीय पवन कुमार बंसल व चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा समेत कई नेता मौजूद थे।
छाबड़ा ने नरेश कुमार का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी में उनको उचित सम्मान दिया जाएगा। इस मौके पर संबोधित करते हुए बंसल ने भाजपा को डरी हुई पार्टी है। नगर निगम के चुनाव के पहले वह प्रशासन पर दबाव डालकर अपने फायदे के लिए वार्ड बढ़वाना चाहती है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन को बार्ड बढ़ाने ही हैं तो फिर कम से कम 50 वार्ड बढ़ाने चाहिए। कांग्रेस नगर निगम का चुनाव भारी बहुमत से जीतेगी। बंसल ने कहा है कि पंजाब यूनिवर्सिटी के चुनाव में भी एनएसयूआई की जीत होगी।

सांसद के पास लोगों से मिलने का समय नहीं: चौधरी
पार्षद नरेश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर हरीश चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ही अकेली ऐसी पार्टी है जो सबको साथ लेकर चलती है। उन्होंने चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि वे तो चंडीगढ़ में दिखाई ही नहीं देती है और ज्यादातर समय शहर से बाहर रहती है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ वासियों को लोगों को बंसल और खेर के कार्य करने के तरीके में अंतर समझ में आ रहा है। भाजपा की सांसद के पास तो लोगों से मिलने के लिए भी वक्तनहीं है।
नरेश कुमार ने अप्रैल 2014 में लोकसभा चुनाव में पार्टी के खिलाफ काम किए थे। उसी समय से उन्हें पार्टी के किसी भी कार्यक्रम या बैठक में नहीं बुलाया गया। उनके कांग्रेस में जाने से पार्टी को कोई नुकसान नहीं है। पार्टी का कैडर बसपा के साथ है। -जगीर सिंह, अध्यक्ष, बहुजन समाज पार्टी, चंडीगढ़ प्रदेश