{"_id":"649892724243ca939fbc9af9add6f791","slug":"bsp-candidate-and-150-other-people-against-filed-fir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा प्रत्याशी सहित 150 लोगों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा प्रत्याशी सहित 150 लोगों पर केस
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी अटेली
Updated Fri, 17 Oct 2014 11:50 AM IST
विज्ञापन
बसपा प्रत्याशी समेत 125 लोगों पर नारनौल-रेवाड़ी सड़क मार्ग को गांव चंदपुरा बस स्टैंड पर अवरुद्ध करने का मामला दर्ज किया है। प्रमोद ने पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि बसपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा, सत्यवीर, रामेरश्वर और लक्ष्मीनारायण सहित 125 लोग मतदान के दिन सड़क मार्ग पर पत्थर डालकर अवरुद्ध कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्हें जब इसके लिए रोका गया तो वह झगड़ा करने पर उतारू हो गए। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर भादसं की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मंगलवार रात कांग्रेस प्रत्याशी अनीता यादव के समर्थकों ने विभिन्न गांवों में बसपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा के समर्थन के पर्चे फेंके थे।
विज्ञापन
गाड़ी को गांव गणियार में ग्रामीणों ने पकड़ लिया था। उस समय पुलिस ने बसपा प्रत्याशी के ससुर लक्ष्मीनारायण की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी अनीता यादव, आजाद उम्मीदवार रवि चौहान तथा गांव सुजापुर निवासी कृष्ण पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
बसपा प्रत्याशी के समर्थक उसके नेतृत्व में अनीता यादव और रवि चौहान की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारनौल रेवाड़ी सड़क मार्ग को अवरुद्ध किया था। एक घंटे लगे जाम के उपरांत मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक के आश्वासन के बाद जाम खोला था।