फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BSF shoots down Pakistani drone in Firozpur

Punjab News: फिरोजपुर में बीएसएफ ने गिराया पाकिस्तानी ड्रोन, जालंधर में हेरोइन के साथ दो तस्कर काबू

Tue, 28 Nov 2023 04:55 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 28 Nov 2023 04:55 PM IST
सार

जालंधर में तस्करों को एसटीएफ ने 400 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी भीड़भाड़ वाले इलाके मिलाप चौक के पास गाड़ी से खेप पहुंचाने आए थे। एसटीएफ की टीम को सूचना मिली थी कि मोगा से एक व्यक्ति जालंधर में नशा देने आ रहा है।

विज्ञापन
BSF shoots down Pakistani drone in Firozpur
भारत-पाकिस्तान सीमा। - फोटो : फाइल

विस्तार

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने राजा पंजगराई (गुरुहरसहाए) के पास पाकिस्तानी ड्रोन को फायरिंग में गिरा दिया है। ड्रोन के साथ हेरोइन की खेप भी मिली है। खुफिया सूत्रों के मुताबिक सोमवार की रात पाकिस्तानी ड्रोन हेरोइन की खेप के साथ सीमांत गांव राजा पंजगराई के ऊपर मंडरा रहा था। बाड़ के करीब गश्त कर रहे जवानों ने पाकिस्तानी ड्रोन को देखते ही उस पर फायरिंग कर दी। 

विज्ञापन


गोली लगने से ड्रोन जमीन पर गिर गया। ड्रोन के साथ दो किलो हेरोइन मिली है। बीएसएफ व पंजाब पुलिस सुराग लगाने में लगी है कि ये हेरोइन किस व्यक्ति ने मंगवाई है। उल्लेखनीय है कि बीएसएफ ने दो सप्ताह के भीतर 13 पाकिस्तानी ड्रोन गिरा चुकी है। पाकिस्तानी तस्करों ने ड्रोन के माध्यम से भारत में हेरोइन और हथियार पहुंचाना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन

जालंधर: 400 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर काबू

उधर, जालंधर में तस्करों को एसटीएफ ने 400 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी भीड़भाड़ वाले इलाके मिलाप चौक के पास गाड़ी से खेप पहुंचाने आए थे। एसटीएफ की टीम को सूचना मिली थी कि मोगा से एक व्यक्ति जालंधर में नशा देने आ रहा है। इसके बाद ट्रैप लगाया गया। एआईजी एसटीएफ जगजीत सिंह सरोया के नेतृत्व में टीम ने हेरोइन की खेप देते समय दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार तस्करों की पहचान हरजिंदर सिंह निवासी मकसूदां और हरदीप सिंह निवासी मोगा के तौर पर हुई है। इनसे 400 ग्राम हेरोइन मौके पर बरामद हुई है। एआईजी सरोया ने बताया कि तस्करों के खिलाफ थाना तीन में मामला दर्ज किया गया है। वहीं दो दिन का पुलिस रिमांड भी मिला है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि हेरोइन पाकिस्तान से लाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed