{"_id":"60aa0c5f9dbabf5fab34f8c4","slug":"bsf-sent-back-two-pakistani-teenagers-who-entered-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: गलती से भारतीय सीमा में घुसे दो पाकिस्तानी किशोर, बीएसएफ ने पाक की अपील पर वापस भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: गलती से भारतीय सीमा में घुसे दो पाकिस्तानी किशोर, बीएसएफ ने पाक की अपील पर वापस भेजा
Sun, 23 May 2021 01:44 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 23 May 2021 01:44 PM IST
सार
गलती से भारतीय सीमा में घुसे दो पाकिस्तानी किशोरों को सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पाकिस्तान की अपील पर मानवीय आधार पर वापस भेज दिया है। दोनों किशोरों के पास एक स्मार्टफोन और 1900 पाकिस्तानी रुपये मिले थे।
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान बॉर्डर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने शनिवार दोपहर करीब पौने 12 बजे भारतीय क्षेत्र में संदिग्ध हालत में घूम रहे दो पाकिस्तानी किशोरों को पकड़ लिया। बीएसएफ की 14 बटालियन के जवानों ने इन्हें फिरोजपुर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बाड़ के पास पिल्लर नंबर 158/12-13, निगरानी चौकी (बीओपी) एमडब्ल्यू उत्तर के पास से हिरासत में लिया। इनके कब्जे से एक स्मार्टफोन और 1900 पाकिस्तानी रुपये मिले हैं।
विज्ञापन
बीएसएफ अधिकारियों की ओर से की गई पूछताछ में किशोरों की पहचान मोहम्मद हुसैन (15) निवासी कसूर और मोहम्मद इरफान (17) निवासी कोट बंगला, जिला कसूर के रूप में हुई है। दोनों किशोरों ने बताया कि वे गलती से भारतीय क्षेत्र में घुस आए हैं। इसके बाद शाम करीब साढ़े तीन बजे बीएसएफ के अधिकारियों ने पाक रेंजरों के साथ फ्लैग मीटिंग कर विरोध जताते हुए यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पाक रेंजरों ने दोनों किशोरों के घरवालों से पूछताछ के बाद बीएसएफ के अधिकारियों से उन्हें छोड़ने की अपील की। इसके बाद बीएसएफ ने देर शाम दोनों का मेडिकल करवाने के बाद उन्हें भारत-पाक सीमा जीरो लाइन पर पाक रेंजरों को सुपुर्द कर दिया। बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि अभी तक हम इस तरह से गलती से घुसे छह पाकिस्तानी नागरिकों को मानवीय आधार पर वापस लौटा चुके हैं।
विज्ञापन