{"_id":"5b78f82342c792466f4a0afb","slug":"bsf-recovered-heroin-in-bottle-of-cold-drink-in-firozpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में बहती कोल्ड ड्रिंक की बोतल पर पड़ी बीएसएफ की निगाह, बरामद समान देख उड़े सभी के होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में बहती कोल्ड ड्रिंक की बोतल पर पड़ी बीएसएफ की निगाह, बरामद समान देख उड़े सभी के होश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
Updated Mon, 20 Aug 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
बीएसएफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान से सतलुज नदी में बहकर आई एक कोल्ड ड्रिंक की बोतल ने बीएसएफ की भी नींद उड़ा दी है। बंद बोतल में बरामद समान देखकर सभी के होश पख्ता हैं। पांजब के फिरोजपुर में पाकिस्तानी ड्रग्स तस्करों द्वारा तस्करी का नया तरीका सामने आया है। बीएसएफ ने पाकिस्तान की तरफ से बह कर भारतीय सीमा में आ रही एक कोल्ड ड्रिंक बोतल को जब सतलुज दरिया से निकाला तो उसमें हेरोइन और दो पाकिस्तानी सिम मिले।
विज्ञापन
बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी तस्करों ने बीओपी मोहम्मदी वाला के पास कोल्ड ड्रिंक की बोतल में हेरोइन भर कर भेजी। जैसे ही यह भारतीय सीमा में पहुंची तो इसे बीएसएफ की बटालियन-105 के जवानों ने देखा। जब बोतल को दरिया से बाहर निकाला तो इसमें 330 ग्राम हेरोइन और दो पाक मोबाइल कंपनी के सिम कार्ड बरामद हुए। इसके अलावा बोतल एक रस्सी से पांच लीटर के प्लास्टिक के कैन से भी बंधी हुई थी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को ममदोट की तरफ पाकिस्तान से बहकर पाक नाव आई थी, जिसे बीएसएफ ने पकड़ लिया था। बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक इस साल अभी तक 168.265 ग्राम हेरोइन, 435 ग्राम अफीम और 22 पाकिस्तानी सिम कार्ड पकड़े हैं।
विज्ञापन