फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   BSF, personnel at the ,Wagah border, will not exchanged sweets with Pakistani guards,

वाघा बॉर्डर पर पाक के खिलाफ गुस्सा, BSF ने कहा- इस बार नहीं कराएंगे मुंह मीठा

Mon, 31 Oct 2016 04:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Mon, 31 Oct 2016 04:31 PM IST
विज्ञापन
BSF, personnel at the ,Wagah border, will  not exchanged sweets with Pakistani guards,
वाघा बॉर्डर पर मिठाई का आदान प्रदान करते भारत और पाकिस्तान के जवान। - फोटो : File Photo
इस दीवाली बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसफ) के जवान वाघा बॉर्डर पर पाकिस्तान के सिपाहियों के साथ मिठाई का आदान प्रदान नहीं करेंगे। हर बार ऐसा किया जाता था। लेकिन इस बार पाकिस्तान की तरफ से लगातार हो रही सीजफायर और आतंकवादियों को दी जा रही सिक्योरिटी की वजह से भारतीय सेना ने ऐसा करने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को माछिल सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की फायरिंग की आड़ में आतंकियों ने जवानों पर हमला किया था जिसमें एक सिख लाइट इंफैन्ट्री का मनदीप सिंह शहीद हो गया था। इस फायरिंग में कुपवाड़ा के माछिल में नितिन सुभाष नाम का एक और जवान शहीद हो गया।
विज्ञापन

उरी हमले के बाद से भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव

BSF, personnel at the ,Wagah border, will  not exchanged sweets with Pakistani guards,
सीमा पर तैनात जवान - फोटो : File Photo
गौरतलब है कि उरी हमले के बाद से भारत पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। उसमें पाकिस्तान से आए आतंकियों ने भारत के 20 जवानों की जान ले ली थी।उसका बदला लेने के लिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक किया था। उसमें सेना ने कई आतंकी कैंप्स को तबाह किया था।

जिससे पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है। तब से पाकिस्तान की तरफ से बार बार सीजफायर का उल्लंघन हो रहा है। भारतीय सेना भी पाकिस्तानी हमले का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed