फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BSF and Pakistani Rangers exchange sweets at Attari Wagah border on Independence Day

स्वतंत्रता दिवस: अटारी-वाघा सीमा पर बीएसएफ जवानों और पाकिस्तानी रेंजर्स ने एक-दूसरे को भेंट की मिठाई

Sun, 15 Aug 2021 12:23 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 15 Aug 2021 12:23 PM IST
सार

आज पूरा देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। सीमा पर भी जवान स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मना रहे हैं। रविवार को भारत और पाकिस्तान के जवानों ने अटारी-वाघा सीमा पर मिठाई का आदान-प्रदान किया। 

विज्ञापन
BSF and Pakistani Rangers exchange sweets at Attari Wagah border on Independence Day
बीएसएफ जवानों और पाकिस्तानी रेंजरों ने किया मिठाई का आदान-प्रदान। - फोटो : एएनआई

विस्तार

सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पाकिस्तानी रेंजर्स को मिठाई भेंट की। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुबह करीब 10:55 बजे भारत-पाक सीमा स्थित ज्वाइंट पोस्ट अटारी जीरो लाइन पर दोनों देशों के सुरक्षा बलों के अधिकारियों के बीच करीब 25 मिनट का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विज्ञापन


बीएसएफ के कमांडेंट जसबीर सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस सद्भावना कार्यक्रम के दौरान बीएसएफ अधिकारियों ने पाक रेंजर्स को मिठाई भेंट की। पाक रेंजर्स के अधिकारियों ने खुशी-खुशी मिठाई स्वीकार की और बीएसएफ को भारत की 75वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इससे पहले पाक रेंजर्स ने पाकिस्तान के 75वें आजादी दिवस पर अटारी सीमा पर तैनात बीएसएफ के अधिकारियों और जवानों को मिठाई भेंट की थी और बीएसएफ के कमांडेंट ने अपने समकक्ष पाक रेंजर्स के अधिकारी को मुबारकबाद के साथ मिठाई भेंट की थी।
विज्ञापन


बीएसएफ सीमाओं पर किसी भी चुनौती का सामना करने को तैयार
बीएसएफ के डीजी सुरजीत सिंह देसवाल ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल देश की सीमाओं की सुरक्षा करने में किसी भी चुनौती का सामना करने को तैयार है। पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर में तोड़े जा रहे सीजफायर के समझौतों पर उन्होंने कहा कि भारत हर तरह के द्वीपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय समझौतों का सम्मान करता है और इसी तरह की उम्मीद अपने पड़ोसी देश से भी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसएफ के डीजी एसएस देसवाल ने रविवार को यह बात देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत-पाक सीमा ज्वाइंट चेक पोस्ट अटारी पर तिरंगा फहराने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत में कही। 

अफगानिस्तान में तेजी से बढ़ रहे तालिबानी दबाव पर भारत की सीमाओं को खतरा होने पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल सीमाओं की रक्षा के लिए बनाए जाने वाले मास्टर प्लान में अपने पड़ोसी देशों की मौजूदा हालातों को ध्यान में रखती है। 


ड्रोन के जरिए भारतीय क्षेत्र में पाकिस्तान की ओर से हथियार गिराए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बीएसएफ तकनीक की मदद से सीमा पर होने वाले देशविरोधी गतिविधियों को रोकने में सक्षम है। सीमाओं पर नजर है और विगत में बीएसएफ ने हथियारों के बड़े जखीरे पकड़े हैं। कई लोगों को दबोचा भी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed