फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bsf amritsar dig sumer singh telling about helpers of terrorists

आतंकी एयरबेस तक किसकी मदद से पहुंचे?

Mon, 04 Jan 2016 08:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Mon, 04 Jan 2016 08:42 AM IST
विज्ञापन
bsf amritsar dig sumer singh telling about helpers of terrorists

आतंकी पंजाब में कैसे घुसे और पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन तक किसकी मदद से पहुंचे? इसका खुलासा बीएसएफ के डीआईजी ने किया। डीआईजी सुमेर सिंह यादव कहते हैं कि आतंकी पंजाब भाषा के कारण घुसने में कामयाब हुए। उन्होंने कहा कि भारत-पाक की एक जैसी भाषा ही आतंकी गतिविधियों के लिए कारगर साबित हो रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पांच आतंकी जिस दिन भारतीय सीमा में घुसे उस दिन वे आपस में पंजाबी में बातचीत कर रहे थे। इसी कारण किसी को उनकी गतिविधियों के बारे में नहीं पता चला। डीआईजी के मुताबिक वीरवार को आतंकियों ने गुरदासपुर के पूर्व एसपी से कार छीनने के वक्त पंजाबी का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन


दिल्ली से उन्हें आदेश मिले हैं कि अमृतसार के साथ लगती भारत-पाक सीमा पर अतिरिक्त जवानों को तैनात कर दिया जाए। वहीं रात को पाकिस्तान की तरफ से आतंकी गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए सीमा पर लाइटों की अधिक व्यवस्था कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी सुमेर सिंह लोगों से मांगा सहयोग

bsf amritsar dig sumer singh telling about helpers of terrorists

डीआईजी सुमेर सिंह यादव ने आतंकी गतिविधियों को रोकने के लिए लोगों से सहयोग मांगा है। उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को कोई संदिग्ध लगता है तो साथ में पड़ते थाना में जाकर इसकी सूचना दें। इसके अलावा ऐसे लोगों की तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल की जाएं ताकि इनके नापाक इरादों को असफल किया जा सके।

सीमावर्ती लोगों को बीएसएफ करेंगी जागरुक
डीआईजी यादव ने कहा कि आतंकी गतिविधियों और तस्करी के मामले बढ़ने के कारण सीमावर्ती गांव में कैंप लगाकर वहां के लोगों को जागरूक किया जाएगा। माना जा रहा है कि सीमा पार से भारत में किसी तरह की घटना को अंजाम देना है तो वे सीमावर्ती गांव के लोगों से संपर्क साधा जाता है।

उन्हें पैसे का लालच देकर भारत में आतंकी और तस्करी जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। यादव ने आशंका जताई कि भारत में आतंकी घटना को अंजाम देने से पहले किसी भारतीय को इस साजिश का हिस्सा बनाया गया होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed