फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bs gill appointed golf club chandigarh news president

5वीं बार गोल्फ क्लब के 'किंग' बने बीएस गिल, जानिए किसको-कितने वोट मिले

Tue, 01 May 2018 03:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 01 May 2018 03:33 PM IST
विज्ञापन
bs gill appointed golf club chandigarh news president
बीएस गिल
चंडीगढ़ के प्रतिष्ठित क्लबों में से एक चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के चुनाव में हुई वोटिंग की गिनती के बाद बीएस गिल (गिली) को नया प्रधान चुन लिया गया। सोमवार सुबह 8 बजे वोटों की गिनती का सिलसिला शुरू हुआ जो 11 बजे तक चला। प्रधान पद के लिए बीएस गिल को कुल 663 वोट जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी जेएस पनाग को कुल 250 वोट मिले। ऐसे में बीएस गिल 413 वोटों से विजयी घोषित किए गए। इस जीत के साथ ही बीएस गिल पांचवीं बार चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के प्रधान बनने की उपलब्धि भी हासिल कर ली। बता दें कि रविवार को चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के प्रधान पद के लिए वोट पड़े थे। इसमें क्लब के कुल 918 सदस्यों ने वोट डाले।
विज्ञापन


जीत के साथ शुरू हुई बधाइयों का दौर
चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में वोटों की गिनती के दौरान माहौल थोड़ा संजीदा जरूर था लेकिन प्रधान पद पर बीएस गिल की जीत की घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। हर कोई एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दे रहा था। इसी बीच फोन पर लोगों की बधाइयां स्वीकार करते बीएस गिल की वहां जैसे ही एंट्री होती है, समर्थक उन्हें घेर लेते हैं और बधाइयां देने लगते हैं। जीत की खुशी उनके चेहरे से साफ झलक रही थी। हर कोई उनसे हाथ मिलाकर उन्हें मुबारकबाद दे रहा था।
विज्ञापन


जीत के बाद बोले गिल- सभी वादे करूंगा पूरे
क्लब में फ्रेंडली माहौल बनाएंगे : नवनिर्वाचित प्रधान बीएस गिल ने कहा कि वह सभी क्लब मेंबर्स को साथ लेकर चलेंगे और क्लब का माहौल फ्रेंडली बनाएंगे। चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के मेंबर्स में राजघराने से जुड़े लोग, सेना के रिटायर्ड कर्नल, जनरल, लेफ्टिनेंट के अलावा राजनेता, ब्यूरोकेट्स और कारपोरेट जगत की जानीमानी हस्तियां हैं, ऐसे में मेरा मकसद रहेगा कि इन सभी को साथ लेकर चलें ताकि क्लब की गरिमा और प्रतिष्ठता बरकरार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोल्फ क्लब को बुलंदियों पर पहुंचाएंगे
गिल ने कहा कि चंडीगढ़ गोल्फ क्लब देश के टॉप गोल्फ क्लबों में शुमार तो है लेकिन क्लब को टॉप पोजीशन पर लाना है। इस गोल्फ क्लब ने देश को नामी गोल्फर्स दिए हैं, इनमें जीव मिल्खा सिंह, हरमीत काहलों जैसे बड़े नाम शामिल हैं। वहीं गोल्फ क्लब में एक दो जगह पर हरियाली खराब हुई है। एक्सपर्ट से हरियाली को ठीक कराया जाएगा ताकि गोल्फ कोर्स पर खेलने वाले गोल्फर्स को किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

जूनियर गोल्फर्स को प्रमोट करेंगे
बीएस गिल ने कहा कि उन्होंने चंडीगढ़ गोल्फ  क्लब में जूनियर गोल्फर्स को प्रमोट करने के लिए बेहतर प्लान बनाया है। इसके तहत जूनियर गोल्फ प्रोग्राम को अधिक से अधिक ध्यान दिया जाएगा ताकि यहां से टॉप के गोल्फर्स उभर कर सामने आ सकें।

चुनाव में हार-जीत तो होती ही रहती है। एक को जीत तो एक की हार तो तय है। उम्मीद है चुनाव में जीती पार्टी गोल्फ क्लब के सुधार में महत्वपूर्ण योगदान देगी।
- जेएस पनाग, लेफ्टिनेंट कर्नल (रिटायर्ड)

एग्जीक्यूटिव कमेटी सदस्य के चुनाव में गिल की टीम से 9 और पनाग की टीम से 2 विजयी
प्रधान पद के साथ ही क्लब की एग्जीक्यूटिव कमेटी के 11 पदों के लिए 14 उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर हुई। इनमें बीएस गिल की टीम से 11 जबकि जेएस पनाग की टीम से 3 सदस्य चुनाव मैदान में थे।  एग्जीक्यूटिव कमेटी के मेंबर्स की वोटिंग के नतीजे सोमवार देर शाम 8 बजे के करीब आए। इनमें बीएस गिल की टीम से 9 सदस्य जीते जबकि जेएस पनाग की टीम से 2 सदस्य विजयी रहे।


किस टीम से कौन रहा विजयी
बीएस गिल : कुलबीर सिंह( 600), अमरबीर सिंह लेहल (577), लेफ्टिनेंट कर्नल एचएस चहल (548), अमरिंदर सिंह औलख (539), बलबीर सिंह मांगट ( 505), डॉ. जीएस कोच्चर (499), जसपाल सिंह सिंधू ( 468), कर्नल एडी सिंह (461), संजीत सिंह बाला ( 453)।
जेएस पनाग : कर्नल इकबाल सिंह (458)  और कर्नल बीएस रंगी (377)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed